सीएम राइज संदीपनी स्कूल बस की मनमानी से भड़के परिजन, बेरछा रोड पर किया चक्काजाम

शाजापुर जिले के सीएम राइज संदीपनी स्कूल प्रबंधन और बस संचालकों की घोर लापरवाही और मनमानी के खिलाफ आज अभिभावकों और स्कूली बच्चों का गुस्सा फूट पड़ा। बस में बच्चों को नहीं बैठाने और बीच रास्ते में उतार देने की घटनाओं से आक्रोशित परिजनों ने बेरछा रोड पर चक्काजाम कर दिया।अभिभावकों ने आरोप लगाया है कि स्कूल बस सेवा पूरी तरह से लचर हो चुकी है। बच्चे स्कूल जाने के लिए घंटों तक बस का इंतजार करते हैं, लेकिन जब बस आती है, तो चालक और परिचालक उन्हें बस में बैठाने से मना कर देते हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और वे स्कूल नहीं पहुँच पा रहे हैं।परिजनों का गुस्सा तब और बढ़ गया जब बुधवार को एक स्कूल बस चालक ने एक स्कूली बच्चे को बस में बैठाने के बाद बीच रास्ते में ही कहीं उतार दिया। इस गैर-जिम्मेदाराना हरकत के बाद अभिभावकों ने आज सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने बेरछा रोड पर जाम लगा दिया, जिससे राहगीरों और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। अभिभावकों की मांग है कि स्कूल प्रबंधन बस संचालकों की इस मनमानी पर तत्काल रोक लगाए और बच्चों की सुरक्षा व आवागमन की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करे।मौके पर मौजूद अभिभावकों ने चेतावनी दी है कि यदि स्कूल प्रबंधन ने इस पर सख्त कार्रवाई नहीं की और व्यवस्था में सुधार नहीं किया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। मौके पर पहुंची एसडीएम ने अभिभावकों को समझाइश देकर उनकी समस्या का समाधान का आश्वासन दिया जिसके बाद चक्काजाम समाप्त हुआ मामले मै जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि हमारे पास बस पर्याप्त पर्याप्त लेकिन हमने जो रिजर्व पॉइंट बना रखे हैं उन से छात्र छात्रा ना बैठ कर दूसरे प्वाइंट से बैठते हैं जिससे समस्या आ रही है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here