सागर शराब कांड के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव बुधवार को सागर पहुंचे और मेडिकल कॉलेज में भर्ती पीड़ितों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने कहा कि आरोपियों पर लगी धाराओं में फांसी तक की सजा का प्रावधान है और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी। उन्होंने आरोपियों के अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर कार्रवाई के संकेत दिए और प्रशासन को कार्रवाई के लिए फ्री हैंड देने की बात कही। सीएम ने कहा कि प्रशासन और सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर नशा मुक्ति अभियान चलाया जाएगा। वहीं कांग्रेस को नसीहत देते हुए कहा कि ऐसे संवेदनशील मामलों में राजनीति करने के बजाय मिलकर काम करना चाहिए।


