सात लाख के करीब पहुंचा देश में कोरोना के मरीजों का आंकड़ा, 20 हजार के करीब मौतें – Coronavirus india update total number of case death toll 6 july

देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है. पिछले 24 घंटे के अंदर देश में 24 हजार 248 नए केस सामने आए हैं और 425 लोगों की मौत हो गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह जारी अपडेट के मुताबिक, देश में कुल मरीजों का आंकड़ा 6 लाख 97 हजार 413 है, जिसमें 19 हजार 693 लोगों की मौत हो चुकी है.

कोरोना से अब तक 4 लाख 24 हजार 433 लोग ठीक हो चुके हैं. बीते 24 घंटे में ही 15 हजार 350 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं. देश में एक्टिव केस की संख्या 2 लाख 53 हजार 287 है. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक, 5 जुलाई तक कुल 99 लाख 69 हजार 662 सैंपल का टेस्ट किया गया.

कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित पांच राज्य

महाराष्ट्र- राज्य में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 2 लाख को पार कर गया है. अब तक 8822 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि एक लाख 11 हजार से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं. एक्टिव केस की संख्या 86 हजार से अधिक है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here