राजधानी रायपुर में पहली बार चार हज़ार का आंकड़ा पार हुआ.
chhattisgarh Corona: छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है. छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 15121 नए मरीज मिले जो साल 2021 में सर्वाधिक हैं. बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 109 लोगों की हुई मौत हुई.
मंगलवार को जारी मीडिया बुलेटिन के अनुसार छत्तीसगढ़ में कोरोना विस्फोट जारी है. बीते 24 घंटे में प्रदेशभर में 15121 नए मरीज मिले. बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 109 लोगों की हुई मौत हुई और पूर्व में हुए 47 मौत की पुष्टि हुई, जिसे मिलाकर 156 लोगों के मौत की पुष्टि हुई. बात अगर कोरोना को मात देने की करें तो 24 घण्टे में 4139 लोग कोरोना को मात देने में सफल हुए. एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर एक लाख के पार हो गई है.
प्रदेशभर में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 109139 हो चुकी है. कुल पीड़ितों की संख्या हुई बढ़कर 471994 तक पहुंच गई है. बात अगर रिकवरी की करें तो प्रदेश में अब तक 357668 लोगों ने कोरोना को मात दी है. सबसे ज्यादा डराने वाले आंकड़े मौत के हैं. रोज मौत के आकड़ो में बढ़ोत्तरी के कारण प्रदेश में अब तक 5187 लोगों की मौत हो चुकी है.
एक नज़र आज 10 जिलों में मिले नए मरीजों के आकड़ों पर:रायपुर में रिकॉर्ड 4168 नए मरीज मिले, दुर्ग में 1755 नए मरीज मिले, राजनांदगांव में 1291 नए मरीज मिले, बिलासपुर में 1024 नए मरीज मिले. बलौदाबाजार में 875 नए मरीज मिले. कोरबा में 724 नए मरीज मिले. कवर्धा में 587 नए मरीज मिले. बेमेतरा में 528 नए मरीज मिले. जांजगीर में 523 नए मरीज मिले. महासमुंद में 422 नए मरीज मिले,गरियाबंद में 411 नए मरीज मिले,रायगढ़ में 388 नए मरीज की पुष्टि हुई. ये आंकड़े बताने के लिए काफी है कि अब भी पूरी ताकत के साथ कोरोना के खिलाफ लड़ाई नहीं लड़ी गई तो स्थिति बेहद ही भयावह हो जाएगी.

