सिंगापुर की बड़ी उपलब्धि, कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के लिए बना डाला ये अनोखा डिवाइस| Hindi News, दुनिया

सिंगापुर: कोरोना वायरस(Coronavirus) काल में जहां हर देश covid-19 की दवा खोज रहा है, वहीं ऐसे उपायों पर भी काम किया जा रहा है जो इस वायरस से बचाव में कारगर साबित हों. कोरोना वायरस से से बचने और संक्रमित लोगों का पता लगाने के लिए कई देशों की सरकारें कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग कर रही हैं. इसी क्रम में, सिंगापुर(Singapore) भी जल्दी ही एक डिवाइस लॉन्च करने जा रहा है.

नोवल कोरोना वायरस कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग (Contact Tracing) के लिए सिंगापुर ने पहनने वाले एक डिवाइस को लॉन्च करने की योजना बनाई है. अगर यह डिवाइस सफल रहता है तो इसे सिंगापुर के 57 लाख निवासियों को बांट दिया जाएगा.

सिंगापुर पहले अपने आप में अनोखा एक स्मार्टफोन ऐप भी बना चुका है, जो उन लोगों की पहचान करने और उन्हें सचेत करने के लिए बनाया गया था जो कोरोना वायरस कैरियर के साथ संपर्क में आए थे. लेकिन ब्लूटूथ पर निर्भर रहने वाले इस ऐप में फिलहाल कुछ दिक्कतें आ रही हैं, जिसकी वजह से इसे इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है.

विदेश मंत्री विवियन बालाकृष्णन ने शुक्रवार को संसद को बताया- ‘हम ऐसा पोर्टेबल और पहनने योग्य डिवाइस बना रहे हैं जो स्मार्टफोन पर निर्भर नहीं होगा. हम जल्दी ही इसे लॉन्च करने वाले हैं. अगर ये डिवाइस काम करता है तो इसे सिंगापुर के हर शख्स को दिया जाएगा. इसे ज्यादा से ज्यादा लोग इस्तेमाल कर सकते हैं और ये हमारी सुरक्षा सुनिश्चित करेगा.’

विकसित किए जा रहे उपकरण को डोरी में पहना जा सकता है या हैंडबैग में रखा जा सकता है और ये बैटरी से चलाया जा सकता है.

बता दें कि भारत भी कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के लिए आरोग्य सेतू एप का इस्तेमाल कर रहा है, लेकिन ये ऐप तभी कारगर है जब हर व्यक्ति के पास स्मार्टफोन उपलब्ध हो.

सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को 517 नए COVID​​-19 मामलों की सूचना दी, जिससे देश में कुल संक्रमितों की संख्या 36,922 हो गई है.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here