युवराज सिंह ने मांगी माफी, जातिसूचक शब्द का किया था इस्तेमाल – i would like to express regret yuvraj singh on his unintentional casteist remark tspo

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह ने जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल करने के लिए माफी मांगी है. युवराज ने ट्विटर के जरिए कहा कि अगर उनकी बात से किसी की भावना को ठेस पहुंची, तो वह उसके लिए वह माफी मांगते हैं. टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के साथ उनकी बातचीत का वीडियो क्लिप वायरल हो गया था, जिसमें उन्होंने लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल के बारे में कथित जातिवादी टिप्पणी की थी.

शुक्रवार को ट्वीट कर युवराज ने कहा, ‘मैं समझता हूं कि मैं अपने दोस्तों से बात कर रहा था और उस समय मेरी बात को गलत तरीके से लिया गया, जो अनुचित था. एक जिम्मेदार भारतीय होने के नाते मैं कहना चाहता हूं कि अनजाने में अगर मेरी बातों से किसी को दुख पहुंचा है, तो मैं खेद व्यक्त करता हूं.’

युवराज ने कहा, ‘मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि मैं रंग, जाति, पंथ या लिंग के आधार पर किसी तरह के भेदभाव में विश्वास नहीं करता हूं. मैंने लोगों की भलाई में अपनी जिंदगी जी है और आगे भी ऐसा ही जीना चाहता हूं. मैं हर व्यक्ति का सम्मान करता हूं.’

युवराज सिंह के उस वीडियो के वायरल होने के साथ ही ट्विटर पर ‘युवराज सिंह माफी मांगो’ ट्रेंड होने लगा था. हिसार में इसको लेकर युवराज सिंह के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी.

ट्विटर पर क्यों ट्रेंड हुआ ‘युवराज सिंह माफी मांगो’? लोगों के निशाने पर क्रिकेटर

हरियाणा के हिसार जिले के एक दलित अधिकार कार्यकर्ता और वकील रजत कल्सन ने यह शिकायत दर्ज कराई थी. लिखित शिकायत में कहा गया कि सोशल मीडिया पर सोमवार से वायरल हो रहे एक वीडियो में रोहित शर्मा से बातचीत में युवराज जातिसूचक टिप्पणी करते दिखे. इस टिप्पणी से पूरे देश के दलित समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here