भोपाल में ‘सुशासन संवाद 3.0’ में शामिल हुए CM मोहन यादव, सिंहस्थ-2028 और जनकल्याणकारी योजनाओं पर की चर्चा

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रीय साप्ताहिक पत्रिका पांचजन्य द्वारा आयोजित ‘सुशासन संवाद 3.0’ में प्रदेश के विकास, जनकल्याण और सुशासन से जुड़े विषयों पर संवाद किया। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य हर परिवार तक विकास का लाभ पहुंचाना, महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना, किसानों की आय बढ़ाना और शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करना है। मुख्यमंत्री ने सिंहस्थ-2028 की तैयारियों, जनजातीय क्षेत्रों के विकास, वन्यजीव संरक्षण और औद्योगिक निवेश को भी सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here