बड़वानी में CM मोहन यादव ने विद्यार्थियों से किया संवाद, बोले- विकसित भारत @ 2047 के निर्माण में युवाओं की अहम भूमिका

बड़वानी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्राम कलाल्दा स्थित गायत्री धाम में आयोजित शरद उत्सव कार्यक्रम में विद्यार्थियों से ‘विकसित भारत का आधार’ विषय पर आत्मीय संवाद किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों की प्रतिभा, उपलब्धियों और आत्मविश्वास की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के प्रतिभाशाली विद्यार्थी अपनी मेहनत और लगन से माता-पिता के साथ प्रदेश का नाम भी रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प विद्यार्थियों को बेहतर अवसर और प्रोत्साहन उपलब्ध कराना है, ताकि वे वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here