सिवनी से आये घायल भालू का वन विहार में उपचार जारी


सिवनी से आये घायल भालू का वन विहार में उपचार जारी


 


भोपाल : सोमवार, जुलाई 20, 2020, 17:52 IST

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में रविवार को सिवनी वन मण्डल से घायल अवस्था में एक भालू रेस्क्यू कर लाया गया। रूखड़ परिक्षेत्र के गाँव मुंडारा के पास ट्रेप किये गये भालू के शरीर में कई स्थानों पर काफी गहरे घाव हैं, जिनमें कीड़े भी पड़ गये हैं। उसके दाहिने हाथ के नाखून भी टूटे हुए हैं। भालू के स्वास्थ्य की गंभीरता को देखते हुए सोमवार को वन्य प्राणी चिकित्सक डॉ. अतुल गुप्ता और डॉ. पूजा आचार्य ने बेहोश कर उपचार किया। चिकित्सक उसकी सतत निगरानी की जा रही है।


सुनीता दुबे

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here