बरगी बांध के 5 गेट खुले, 27 हजार क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा; नर्मदा में बढ़ा जलस्तर

जबलपुर। बरगी बांध में पानी की लगातार बढ़ती आवक को देखते हुए आज 5 गेट खोले गए हैं। सभी गेट करीब 1 मीटर तक खोलकर लगभग 780 क्यूमेक यानी 27,545 क्यूसेक पानी नर्मदा नदी में छोड़ा जा रहा है। बांध का वर्तमान जलस्तर 422.90 मीटर दर्ज किया गया है, जबकि बांध में करीब 763 क्यूमेक पानी की आवक बनी हुई है।गेट खुलने के बाद नर्मदा नदी के जलस्तर में करीब 4 से 15 मीटर तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। नर्मदा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जबलपुर से नर्मदापुरम तक अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने लोगों से नर्मदा तट और घाटों से दूरी बनाए रखने की अपील की है। सुरक्षा के लिए घाटों पर SDRF और गोताखोरों की तैनाती की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here