किसान आंदोलन को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने बड़ा बयान दिया है.
केंद्र के नए कृषि कानून के खिलाफ किसानों के आंदोलन (New Agriculture Law) को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने बड़ा बयान दिया है. सीएम बघेल का कहना है कि किसानों को ही ये कानून पसंद नहीं है तब बेवजह उन पर ये कानून क्यों थोपा जा रहा है.
सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि पिछले दो हफ्ते से किसान दिल्ली को घेरकर बैठे हुए हैं और देश के सभी किसान संगठनों ने इस आंदोलन को अपना समर्थन दे रहे है. छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस पार्टी ने इस आंदोलन को अपना समर्थन दिया है. वहीं बीजेपी द्वारा कांग्रेस के 2019 के घोषणा पत्र का उदाहरण देने पर सीएम बघेल ने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र से बीजेपी को क्या लेना देना. उन्होंने कहा कि बिहार में किसान 800 से 1000 रुपये में धान बेचने को मजबूर हैं. जबकि जो कानून अभी केंद्र ने लाया है, वो कानून बिहार में 2006 से लागू है, बावजूद किसानों को लाभ नहीं मिल पा रहा है. बिहार में किसानों की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है.
सारा देश किसानों के साथ खड़ा है। छत्तीसगढ़ भी।#BharatBandh
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) December 8, 2020
ये भी पढ़ें: PICS: आप कार्यकर्ताओं का हंगामा, सीएम अरविंद केजरीवाल से मिलने की मांग पर अड़े
भारतीय जनता पार्टी को हठधर्मिता से काम नहीं लेना चाहिए, बल्कि किसानों की आवाज़ को सुनते हुए जो उन्होंने ग़लती की है, देश के किसानों से माफी माँगते हुए इन #काले_क़ानूनों को वापस लेना चाहिए।(आज प्रेस वार्ता के दौरान मेरा संबोधन)#BharatBandh pic.twitter.com/xwiNVOy7FX
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) December 8, 2020
सीएम बघेल ने विपक्ष पर साधा निशाना मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि जब छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा रही है तब ये व्यवस्था पूरे देश में क्यों लागू नहीं की जा सकती. केन्द्र सरकार को पूरे देश में समर्थन मूल्य पर खरीदी की व्यवस्था करनी चाहिए. सीएम बघेल ने कहा कि केन्द्र सरकार की नज़र अब किसानों की ज़मीन पर है और अब बीजेपी को हठधर्मिता छोड़ किसानों से माफी मांगकर कानून वापस लेना चाहिए.

