मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा बयान दिया है.
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि अगर मुझे हाईकमान इस्तीफा देने कहे तो मैं तत्काल इस्तीफा दे दूंगा. मुझे पद का मोह नहीं है.
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि अगर मुझे हाईकमान इस्तीफा देने कहे तो मैं तत्काल इस्तीफा दे दूंगा. मुझे पद का मोह नहीं है लेकिन जनादेश 5 साल का है और जिन लोगों को इस प्रदेश का विकास होते देखते हुए तकलीफ हो रही है वे ही इस तरह की बातों को हवा दे रहे हैं. सीएम भूपेश बघेल ने कहा इस इस बात का बतंगड़ बनाया जा रहा है.
ये भी पढ़ें: हरदोई: पति ने खेला खूनी खेल, पिता को दांत से काटा, फिर पत्नी को मार डाला
विपक्ष ने साधा निशानाइधर, इस मामले को लेकर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस को निशाने पर लिया है. बृजमोहन अग्रवाल का कहना है कि कांग्रेस में सब कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है. टीएस सिंहदेव ने कई बार कहा है कि मैं इस्तीफा दे दुूंगा, मोहन मरकाम कई बार नाराज हो चुके हैं. कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं होने की वजह से मुख्यमंत्री की तल्खी सामने आयी है. बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि ढाई साल के फार्मूले को टीएस सिंह देव और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ही स्पष्ट कर सकते हैं लेकिन टीएस सिंहदेव के बयान से ऐसा लगता है कि दाल में कुछ काला है. वहीं बीजेपी द्वारा मामले को हवा देने के सवाल पर बृजमोहन अग्रवाल का कहना है कि बीजेपी को इस मामले से कोई-लेना देना नहीं है. बीजेपी के कहने से कुछ होने वाला नहीं है सीएम का ये बयान उनकी की अंदरूनी लड़ाई की तरफ ही इशारा है.