बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान का मुंबई में निधन हो गया
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने अभिनेता इरफान खान (Irrfan Khan) को श्रद्धांजलि दी है.
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अभिनेता इरफान खान को श्रद्धांजलि दी है. सीएम भूपेश ने एक ट्वीट कर लिखा- ‘आपका मीडियम “हिंदी” हो या “अंग्रेज़ी”, अगर अपनी कला में निपुण हैं तो आप ही हैं असली चैम्पियन. रील लाइफ़ ही नहीं, रियल लाइफ़ में भी इरफ़ान खान जी ने यही सिखाया है हम सबको, उनका जाना बॉलीवुड सहित पूरे देश की बड़ी क्षति है. आप जहाँ रहेंगे, महानायक रहेंगे.’
आपका मीडियम “हिंदी” हो या “अंग्रेज़ी”, अगर अपनी कला में निपुण हैं तो आप ही हैं असली चैम्पियन।
रील लाइफ़ ही नहीं, रियल लाइफ़ में भी इरफ़ान खान जी ने यही सिखाया है हम सबको। उनका जाना बॉलीवुड सहित पूरे देश की बड़ी क्षति है।
आप जहाँ रहेंगे, महानायक रहेंगे।
RIP #IrrfanKhan pic.twitter.com/j08Az1UbJw
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) April 29, 2020
2018 में हुआ था कैंसर का इलाज
बता दें कि अभिनेता इरफान को पेट के संक्रमण के बाद बीते मंगलवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 53 वर्षीय अभिनेता इरफान ने आज अंतिम सांसे लीं. उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल (kokilaben dhirubhai ambani hospital) में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. इरफान की साल 2018 में कैंसर की बीमारी का इलाज हुआ था. इरफान खान की 95 वर्षीय मां सईदा बेगम की चार दिन पहले ही राजस्थान के जयपुर में मृत्यु हो गई थी. लॉकडाउन के कारण वे अपनी मां की अंतिम संस्कार कार्यक्रम में भी शामिल नहीं हो पाए थे. गौरतलब है कि कैंसर की बीमारी से ठीक होने के बाद 2019 में वापसी करते हुए इरफान ने चर्चित ‘‘अंग्रेजी मीडियम’’ फिल्म की शूटिंग की थी.
ये भी पढ़ें:
मंगलसूत्र से जरूरी मास्क: Twitter पर छाई मैरिज कपल की ये खूबसूरत तस्वीर, विधानसभा अध्यक्ष ने भी सराहा
Lockdown 2.0: कोरोना के कारण श्मशान में लॉक हुईं अस्थियां, मुक्ति का इंतजार
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 29, 2020, 1:32 PM IST


