छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार ने दो साल पूरे कर लिए हैं. (File)
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने बीजेपी पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि अगर केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ की नीतियों पर चले तो किसान आंदोलन समाप्त हो जाएगा.
- News18Hindi
- Last Updated:
December 18, 2020, 7:18 AM IST
सीएम बघेल ने आगे बोलते हुए कहा कि जब महात्मा गांधी को गोली मारी गई थी, तब भी गांधीजी के मुंह से राम का ही नाम निकला था. माता कौशल्या की जन्मस्थली चंद्रखुरी में आयोजित इस समारोह में तीन दिनों से जारी राम वन गमन पथ रथ यात्रा और बाइक रैली का समापन भी हुआ. मुख्यमंत्री ने कहा कि माता कौशल्या ने ही राम के चरित्र को गढ़ा था, जो चरित्र माता कौशल्या का था, वही छत्तीसगढ़िया लोगों का है. कुछ वर्षों पहले तक अन्य राज्यों के लोग छत्तीसगढ़ को या तो भिलाई के नाम से जानते थे या फिर नक्सल समस्या के कारण, लेकिन अब यह छत्तीसगढ़ अपनी सांस्कृतिक संपन्नता के कारण जाना जाता है.
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि गौ-सेवा के क्षेत्र में हमारी गोधन न्याय योजना से बढ़िया व्यवस्था और कहीं नहीं है. छत्तीसगढ़ गो-सेवकों का प्रदेश है. यहां के किसानों और मजदूरों ने देश को अपनी ताकत का अहसास करा दिया है. जब पूरे देश में मंदी छाई हुई है, तब यहां मंदी का कोई असर नहीं है. नाराज किसान देश की राजधानी को घेर कर बैठे हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ में खुशहाली है. यदि केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ की नीति पर काम करे तो किसानों का आंदोलन कल वापस हो जाए.