विधानसभा में बजट पेश करने पहुंचे भूपेश बघेल.
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ विधानसभा (Chhattisgarh Assembly) में सीएम भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने सोमवार को बजट (Budget) पेश किया.
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में पिछले साल गोधन न्याय योजना की शुरुआत की गई. इसके तहत सरकार द्वारा 2 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से गोबर की खरीदी की जा रही है. सरकार द्वारा खरीदी किए गए गोबर से जैविक खाद व अन्य उपयोग की वस्तुएं बनाने का दावा किया जा रहा है. बीते दीपावली माह में इसी गोबर से दीये बनाकर बाजारों में बेजे गए. इसको लेकर देशभर में सरकार का प्रचार प्रसार भी किया जा रहा है. सीएम भूपेश बघेल ने इस योजना को किसान व पशुपालकों दोनों के लिए लाभकारी बताया. आज बजट पेश करते समय सीएम ने विशेषतौर पर इस योजना का जिक्र किया. सीएम ने कहा कि गोबर खरीदी कर 80 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है.
8 फरवरी को पेश किया था पहला बजट
बता दें कि दिसंबर 1018 में बनी भूपेश सरकार ने अपना पहला बजट 8 फरवरी 2019 को पेश किया था. ये 95 हजार 899 करोड़ का बजट था. इसके बाद 3 मार्च 2020 को कार्यकाल का दूसरा बजट पेश किया था. बतौर वित्त मंत्री भूपेश बघेल ने 1 लाख 2 हजार करोड़ रुपये का बजट पेश किया था. आज कार्यकाल का तीसरा बजट सीएम भूपेश बघेल बतौर वित्त मंत्री पेश करेंगे.

