पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें न्यायालय में पेश किया.
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के सुकमा (Sukma) जिल के ऐर्राबोर थाना पुलिस (Police) ने जादू टोना के शक में युवक की हत्या (Murder) का अपराध (Crime) दर्ज किया.
सुकमा जिले के गगनपल्ली गांव का ये मामला है, जहां दो माह पहले कुहरम भीमा की मौत हो गई थी. कुहरम की मौत के बाद परिजनों को शक था कि गांव में ही रहने वाले बोड्डू लच्छा ने जादू टोना कर कुहरम को मारा था. शक आधार पर मृतक के बेटे कुहरम नरेश ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर बोड्डू लच्छा की हत्या कर दी थी और फरार हो गए थे. मामला पुलिस के पास पहुंचा. पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि मृतक और आरोपियों के बीच पहले भी विवाद हो चुका है. इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की. फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
मुखबिर की सूचना पर हुआ खुलासा
हत्या के बाद लगातार पुलिस जांच कर रही थी. पुलिस के हाथ कोई सुराग लगता कि इस बीच मुखबिर ने एक सूचना दी। उसके बाद पुलिया ने समझदारी से इस केस को तहकीकात कर आरोपी को पकड़ लिया और जेल भेज दिया. सुकमा जिले का खासकर कोंटा इलाका पूरी तरह नक्सल प्रभावित है और यहां पर शिक्षा और जागरुकता की कमी है. इसलिए ऐसे मामले पहले भी आते रहे हैं. जादू टोना को लेकर हिंसा के मामलों में पुलिस और सामाजसेवियों द्वारा लोगों को जागरूक भी किया जाता है.ये भी पढ़ें:
छत्तीसगढ़ में विदेशी निवेश कराने बनेगी रणनीति, इन सेक्टर के उद्योगों को देंगे न्योता
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए सुकमा से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 30, 2020, 8:19 AM IST