सुकमा में लॉकडाउन में घरों में थे लोग, तूफान आया और उजड़ गया 49 परिवारों का आशियाना | People were in homes in Sukma in lockdown, storm came and roof of 49 families | sukma – News in Hindi

सुकमा में लॉकडाउन में घरों में थे लोग, तूफान आया और उजड़ गया 49 परिवारों का आशियाना

आंधी तूफान में उड़ी छत.

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के छिंदगढ़ ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले कई गांव तेज आंधी-तूफान के शिकार हुए. तेज आंधी तूफान में कई लोगों के घरों की छत ही उड़ गई.

सुकमा. छत्तीसगढ़ के सुकमा जिला के छिंदगढ़ ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले कई गांव तेज आंधी-तूफान के शिकार हुए. बीते 30 मार्च की देर शाम आए इस आंधी-तूफान में कई लोगों के घरों की छत ही उड़ गई और ग्रामीणों का काफी नुकसान हुआ. कोरोना वायरस (Coronavirus) का संक्रमण फैलने के खतरे को देखते हुए लागू लॉकडाउन के कारण लोग घरों में ही थे. हालांकि राहत की बात है कि इस तूफान से किसी प्रकार की जन हानि नहीं हुई है.

तूफान से घरों की छत उड़ने की जानकारी मिलने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया. प्रशासन की ओर से कहा गया कि आंधी-तूफान से प्रभावित ग्रामीणों की मदद  तत्काल की गई है. कलेक्टर चंदन कुमार ने बताया कि छिंदगढ़ तहसील के गुडरा, उरमापाल, धोबनपाल, नेतानार और कस्तूरी गांवों में तूफान की वजह से नुकसान हुआ है. आंधी-तूफान की वजह से क्षतिग्रस्त हुए मकानों के लिए 49 ग्रामीणों को 2 लाख 40 हजार 500 रुपए का चेक दिया गया. पंचायत प्रतिनिधियों की मौजूदगी में गुडरा गांव में प्रशासन की ओर से प्रभावित ग्रामीणों को ये चेक दिए गए.

मौसम हो रहा खराब

इधर, सुकमा में लगातार मौसम खराब हो रहा है. गरज के साथ बारिश भी हो रही है. बीते मंगलवार की शाम 4 बजे सुकमा जिला मुख्यालय में आसमान में बादल छाए और बिजली कड़क के साथ बारिश भी हुई. मौसम विज्ञान विभाग की ओर से बताया गया है कि अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है. इसको लेकर स्थानीय प्रशासन ने भी अलर्ट जारी कर दिया है. प्रशासन ने कहा है कि सुकमा जिले में आने वाले कुछ दिनों में बारिश हो सकती है. इसके मद्देनजर लोगों को घरों में ही रहने की हिदायत दी गई है.

ये भी पढ़ें:

निजामुद्दीन तबलीगी जमात में शामिल होने के बाद 159 लोग पहुंचे छत्तीसगढ़, अब तक 18 ही पकड़ाए

लॉकडाउन में मदद के लिए लगे वालेंटियर से लोग कर रहे सिगेरट, गुटखा और बीयर की डिमांड, शिकायत की तैयारी 

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए सुकमा से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: April 1, 2020, 11:32 AM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here