मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर हुआ है. (प्रतीकात्मक फोटो)
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बल के द्वारा लॉकडाउन के बीच ऑपरेशन जारी है.
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सुकमा के तोंगपाल थाना क्षेत्र के दमनकोंटा गांव के पास नक्सलियों और जवानों के बीच शनिवार देर शाम 6.45 को मुठभेड़ शुरू हो गई. दोनों ओर से हुई फायरिंग के बाद जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली वहां से भाग गए. उसके बाद इलाके की सर्चिंग की गई तो एक पुरुष नक्सली का शव बरामद हुआ है. साथ ही एक 315 बोर की पिस्टल, 1 वायरलेस सेट, कॉर्डेक्स वायर समेत सामग्री बरामद हुई.
नक्सली की शिनाख्त नहीं
न्यूज़18 से चर्चा करते हुए सुकमा के एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है. जवान सर्चिंग पर निकले थे, इसी दौरान नक्सलियों ने फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में वे भाग गए. एक नक्सली मारा गया है लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हुई है. एक हथियार भी बरामद हुआ है. मारे गए नक्सली की शिनाख्त करने की कवायद पुलिस कर रही है.ये भी पढ़ें:
Lockdown: शुरू हुए मनरेगा के काम, महासमुंद में 1 लाख 63 हजार मजदूरों को काम का दावा
Lockdown 2.0: ‘मजदूर हूं… लेकिन रोटी ही नहीं परिवार से भी प्यार है साहब’
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए सुकमा से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 26, 2020, 8:41 AM IST

