सुरक्षा बल के जवानों पर फायरिंग करने वाले तीन नक्सली गिरफ्तार, विस्फोटक भी बरामद Three naxalites firing on security forces arrested, explosives also recovered | chhattisgarh – News in Hindi

तीनों को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया गया है.

पुलिस पर फायरिंग करने और ब्लास्ट करने जैसे आरोपो में शामिल तीन नक्सलियों को गिरफ्तार करने का दावा किया गया है.

सुकमा. छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सल मोर्चे पर सुरक्षा बल को सफलता मिली है. पुलिस पर फायरिंग करने और ब्लास्ट करने जैसे आरोपो में शामिल तीन नक्सलियों को गिरफ्तार करने का दावा किया गया है, जिसमें से एक नक्सली पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित होना बताया जा रहा है. पुलिस के मुताबिक चिंतागुफा थाना क्षेत्र के तोकनपल्ली, केरलापेंदा इलाके मे नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिल रही थी. इसके बाद सर्चिंग में इन्हें गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस के मुताबिक चिंतागुफा थाना प्रभारी संदीप चंद्राकर और एसटीएफ की टीम को सर्चिंग के लिए रवाना किया गया. तोकनपल्ली के जंगलों में घेराबंदी करने पर तीन नक्सली गिरफ्तार हुए हैं. तीनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल भेजा गया. इससे पहले उनसे पूछताछ भी की गई. पूछताछ में नक्सल संगठन के संबंध में उनसे जानकारियां मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.

एक लाख का इनामी नक्सली
पुलिस के मुताबिक तीनों नक्सली पिछले कई सालों से नक्सल संगठन में काम कर रहे हैं, जिसमे कुंजाम लखमा पिता पांडु नागाराम आरपीसी में मिलिशिया प्लाटून सेक्सन सी कमांडर है, जिस पर एक लाख रुपये का इनाम है. दूसरा सोढ़ी देवा मिलिशिया सदस्य और तीसरा माड़वी हूंगा तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया. तीनो पर पुलिस पार्टी पर हमला करने और फायरिंग करने के आरोप में पुलिस को तलाशी थी. तीनो नक्सलियों के पास से विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई, जिसमें 2 नग इलेक्ट्रनिक डेटोनेट, 2 नग जिलेटिन रॉड, 3 मीटर कॉर्डेक्स वायर बरामद किए गए. न्यूज़18 से चर्चा करते हुए एसपी शलभ सिन्हा ने इसकी पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि पुलिस को एक अच्छी कामयाबी मिली है.ये भी पढ़ें:
तंत्र सिद्ध करने युवक ने की मां समेत 4 लोगों की हत्या, 3 मवेशी और 12 मुर्गियों को भी मार डाला

राहत की खबर: छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमित 70 फीसदी मरीज ठीक हुए, 3 का इलाज जारी 

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए सुकमा से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: April 5, 2020, 3:33 PM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here