सूरजपुर में प्रवासी मजदूरों के लिए लगाए गए शिविर में संक्रमित मरीज मिला. (कॉन्सेप्ट इमेज)
सूरजपुर (Surajpur) के शिविर में मंगलवार की देर रात तक किए गए रैपिड टेस्ट में कोरोना के 9 पॉजिटिव केस मिले हैं. इसमें शिविर में मजदूरों की सुरक्षा में तैनात एक पुलिस (Police) कॉंस्टेबल भी शामिल है.
सूरजपुर के शिविर में मंगलवार की देर रात तक किए गए रैपिड टेस्ट में कोरोना के 9 पॉजिटिव केस मिले हैं. इसमें शिविर में मजदूरों की सुरक्षा में तैनात एक पुलिस कॉंस्टेबल भी शामिल है. इन 9 और पॉजिटिव पाए गए लोगों का अब मैनुअल तरीके आरटी पीसीआर पद्धति से जांच की जाएगी. इस जांच रिपोर्ट के आधार पर उन्हें पॉजिटिव या नेगेटिव माना जाएगा. संभवत: बुधवार को ही इनकी रिपोर्ट आ जाएगी.
प्रवासी मजदूर की रिपोर्ट पॉजिटिव रिपोर्ट
छत्तीसगढ़ में पहली बार 90 फीसदी स्कोर तब किया था जब सूबे में कोरोना पीड़ितों में जमातियों के नहीं जुड़ने से पहले कुल 10 में से 9 मरीज ठीक हो कर घर जा चुके थे, लेकिन तब्लीगी जमात के लोगों की जांच के बाद कुल मरीजों की संख्या 37 तक पहुंच गई. इन्हें ठीक करने और व्यवस्था बहाली को लेकर एक बार फिर लंबी जद्दोजहद के बाद कुल 37 में से 34 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज. हुए मगर मंगलवार को सूरजपुर कैंप में रह रहे प्रवासी मजदूर को कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि के बाद प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 38 तो एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 4 हो गई. इसके बाद देर रात रैपिड टेस्ट में 9 और लोगों में संक्रमण का खतरा पाया गया है.कैंप में हैं 100 मजदूर
सूरजपुर में जिस 01 प्रवासी मजदूर को कोरोना की पुष्टि हुई वह दरअसल महाराष्ट्र के रास्ते राजनंदगांव पहुंचा था, जहां जिला प्रशासन द्वारा उसे सूरजपुर शिफ्ट किया गया. जिस कैंप में पीड़ित रह रहा था वहां दो अलग-अलग कैंपों में करीब एक सौ मजदूरों के रहने की खबर है. जैसे ही 58 वर्षीय मूलतः झारखंड निवासी मरीज को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई वैसे ही जिला प्रशासन हरकत में आया और पीड़ित व्यक्ति से संपर्क में आने वाले अन्य की जांच की गई. रैपिड टेस्ट किट के माध्यम से हुई जांच में 09 और पॉजिटिव पाए गए जिन्हें रायपुर एम्स लाकर फिर से जांच कराई जाएगी.
यह फिलहाल संदिग्ध
छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने सूरजपुर में 9 नए मामलों को लेकर कहा कि उन्हें फिलहाल संदिग्ध माना जा रहा है. एम्स में पुनः जांच होने के बाद ही अंतिम रिपोर्ट तय की जाएगी और उस जांच रिपोर्ट के आधार पर ही प्रदेश में मरीजों की संख्या का गणना संभव हो सकेगा.
ये भी पढ़ें:
Lockdown 2.0: कोरोना के कारण श्मशान में लॉक हुईं अस्थियां, मुक्ति का इंतजार
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 29, 2020, 7:56 AM IST