सूरत से लौट रहे 6 महीने के बच्चे की बिगड़ी तबीयत, रायपुर रेलवे स्टेशन में ऐसे मिली मदद, 6 month old child returning from Surat got sick in sramik special train medical emergency at Raipur railway station | raipur – News in Hindi

सूरत से लौट रहे 6 महीने के बच्चे की बिगड़ी तबीयत, रायपुर रेलवे स्टेशन में ऐसे मिली मदद

स्टेशन में बच्चे की मदद की गई. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

लॉकडाउन में मजदूरों को उनके घर तक पहुंचाने के श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही है. इस दौरान उनको भोजन, पानी के साथ मेडिकल सुविधाओं का भी ध्यान रखा रेलवे द्वारा रखा जा रहा है.

रायपुर. चलती ट्रेन (Train) में 6 महीने के बच्चे की तबीयत बिगड़ने लगी. इसके बाद रायपुर रेलवे द्वारा स्टेशन पर ही बच्चे  को तुरंत मेडिकल फेसलिटी उपलब्ध कराई गई. 27 मई की करीब सुबह 6:27 बजे गाड़ी संख्या 09407 सूरत- बालासोर श्रमिक स्पेशल ट्रेन में सुबह रायपुर स्टेशन पर श्रमिकों को नाश्ता उपलब्ध कराया जा रहा था. इस दौरान इस गाड़ी के कोच नंबर 8824 में सूरत (Surat) से खुरदा जा रहे एक श्रमिक परिवार के द्वारा चिकित्सीय सहायता मांगी गई, जिस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए रायपुर (Raipur) रेल मंडल ने रेलवे डॉक्टर उपलब्ध कराया.

दरअसल, विभूति कुमार श्रमिक ट्रेन से सपरिवार खुरदा जा रहे थे. उनके साथ 06 माह का छोटा बच्चा था जिसकी तबीयत ठीक नहीं होने के कारण उसके परिजन और माता-पिता ने रायपुर स्टेशन पर चिकित्सा सहायता मांगी थी, उन्हें ट्रेन में खाली जगह पर आराम से बैठाया गया और रायपुर रेलवे स्टेशन पर तुरंत सूचित किया गया. रायपुर रेल मंडल के सीनियर पब्लिसिटी इंस्पेक्टर शिव प्रसाद ने बताया कि सूचना मिलते ही रायपुर रेल मंडल के चिकित्सा अधिकारी अलर्ट हो गए.

ऐसे की मदद

रेलवे डॉक्टर मल्लिका और उनकी मेडिकल टीम द्वारा बच्चे को तुरंत प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराया गया. श्रमिक परिवार ने चिकित्सा सहायता उपलब्ध होने पर रेल प्रशासन का आभार प्रकट किया. मेडिकल इमरजेंसी सुविधा मिलने के बाद ट्रेन को आगे रवाना किया गया. आपको बता दें कि लॉकडाउन में मजदूरों को उनके घर तक पहुंचाने के श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही है. इस दौरान उनको भोजन, पानी के साथ मेडिकल सुविधाओं का भी ध्यान रखा रेलवे द्वारा रखा जा रहा है.ये भी पढ़ें: 

बघेल सरकार ने इंक्रीमेंट पर लगाई रोक, अब नई भर्ती, एरियर, ट्रांसफर, बिजनेस क्लास ट्रैवल पर भी बैन

COVID-19: बड़ा फैसला, 3 जिलों के ये इलाके बने Red Zone, जानें कहां है आपका शहर 

 

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: May 28, 2020, 6:32 AM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here