भोपाल, ब्यूरो। मध्यप्रदेश में एक फिल्म का विरोध शुरू हो गया है। इस फिल्म का नाम आदिपुरूष है। सैफ अली खान की अभिनित फिल्म आदिपुरुष पर मध्यप्रदेश के गृहमंत्री का बयान आया है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि इस फिल्म में हिंदू धर्म की आस्था पर कुठाराघात और धार्मिक भावना को आहत करने वाले कई आपत्तिजनक सीन हैं। यह हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। फिल्म के निर्माता-निर्देशक ओम राउत को लेटर लिखेंगे। आपत्तिजनक दृश्य नहीं हटाए जाते हैं, तो कानूनी पक्ष पर विचार किया जाएगा। गौरतलब है कि बता दें, फिल्म का टीजर जब से आया है, इस पर विवाद शुरू हो गया है। हिंदू संगठन ने फिल्म में सैफ अली खान के लुक की निंदा की है। हिंदू संगठनों का कहना है कि रावण की भूमिका में सैफ अली खान का चित्रण ऐसा किया गया है, जैसे आतंकी खिलजी या चंगेज खान या औरंगजेब हो। अब देखना यह होगा कि मध्यप्रदेश में इस फिल्म का हश्र क्या होगा?


