सोशल मीडिया में CM भूपेश बघेल पर किया गलत कमेंट, पुलिस ने दर्ज किया FIR, Vulgar comment on CM Bhupesh Baghel in social media Facebook live police filed FIR crime news | raipur – News in Hindi

पुलिस मामले की जांच कर रही है. (Demo pic)

सिविल लाइन के थाना प्रभारी सुशांतो बनर्जी का कहना है कि इस मामले में एस चंद्रशेखर राव के खिलाफ एफआईआरदर्ज कर लिया गया है. उसकी पता साजी की जा रही है.

रायपुर. सोशल मीडिया (Social Media) अपनों से जुड़े रहने और सामाजिक जीवन में अपनी गतिविधियों और कार्यों को लोगों तक पहुंचाने का माध्यम है. लेकिन आजकल बहुत से लोग इसका दुरुपयोग भी कर रहे हैं और लोगों की सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा रहे हैं. इतना ही नहीं सोशल मीडिया को हैक (Hack)  करके कई शातिर लोग जहां पैसों की डिमांड कर रहे हैं वहीं लोगों के निजी जीवन में भी दखल अंदाजी कर रहे हैं. यही कारण है कि सोशल मीडिया की वजह से आए कई मामले अब थानों तक पहुंच रहे हैं. कुछ ऐसा ही मामला छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की राजधानी रायपुर (Raipur)  में भी हुआ जहां सोशल मीडिया में गलत तरह का कमेंट करना एक युवक को काफी महंगा पड़ गया. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Cm Bhupesh Baghel) के खिलाफ अश्लील टिप्पणी करने वाले एक युवक पर एफआईआर दर्ज कर लिया है. फिलहाल पुलिस आरोपी की पतासाजी कर रही है.

शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई

रायपुर के सिविल लाइन थाने में कांग्रेस नेता विनोद तिवारी ने इस बात की शिकायत दर्ज कराई है कि फेसबुक पर एस चंद्रशेखर राव नाम के व्यक्ति ने सीएम भूपेश बघेल के लाइव के दौरान फेसबुक पेज पर भद्दी गालियां लिखी. ना केवल सीएम बघेल बल्कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के खिलाफ भी अश्लील टिप्पणी की है. इस टिप्पणी के खिलाफ आपत्ति जताते हुए विनोद तिवारी ने सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज कराई है.

शिकायत दर्ज कराने वाले कांग्रेस नेता विनोद तिवारी का कहना है कि सोशल मीडिया में अमर्यादित तरीके से टिप्पणी नहीं करना चाहिए. शालीन शब्दों में विरोध जताना चाहिए लेकिन कुछ लोग लगातार अश्लील भाषा का इस्तेमाल सोशल मीडिया में करने लगे हैं. ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई जरूरी है. ऐसे लोगों को सलाखों के पीछे भेजने से ही वे लोग सबक सीखेंगे. वहीं सिविल लाइन के थाना प्रभारी सुशांतो बनर्जी का कहना है कि इस मामले में एस चंद्रशेखर राव के खिलाफ एफआईआरदर्ज कर लिया गया है. उसकी पता साजी की जा रही है. जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: 

Weather Update: झुलसाने लगी गर्मी, रायपुर में पारा 40 के पास, जानें कैसा रहेगा आज मौसम 

महीने में दूसरी बार निगम का शटडाउन, 27 मई की शाम रायपुर के इन इलाकों में नहीं मिलेगा पानी 

 

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: May 23, 2020, 11:07 AM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here