स्कूल शिक्षा मंत्री श्री परमार ने राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड का किया औचक निरीक्षण


स्कूल शिक्षा मंत्री श्री परमार ने राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड का किया औचक निरीक्षण


अध्यक्ष का पदभार किया ग्रहण
 


भोपाल : गुरूवार, जुलाई 23, 2020, 20:10 IST

स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री इंदर सिंह परमार ने राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड कार्यालय में अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। मंत्री श्री परमार ने बोर्ड की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने बोर्ड की कार्य-प्रणाली एवं संरचना की विस्तृत जानकारी ली एवं कार्यालय का निरीक्षण किया। मंत्री श्री परमार ने बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी ली। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री परमार ने आत्मनिर्भर भारत योजना के अनुरूप व्यावसायिक कोर्स एवं गतिविधियाँ प्रारंभ करने के निर्देश दिये, जिससे युवकों को कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार योग्य बनाया जा सके। मंत्री श्री परमार ने बोर्ड द्वारा चलाई जा रही ऑनलाइन क्लास ले रहे खण्डवा जिले के प्रभारी प्राचार्य श्री निम्भोरकर से बात भी की।

राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड के संचालक श्री प्रभात तिवारी ने बताया कि बोर्ड 8वीं से 12वीं कक्षा तक साल में 2 बार परीक्षा लेता है। बोर्ड द्वारा भविष्य में एलकेजी और यूकेजी कक्षा प्रारंभ करने की भी कार्य-योजना है, जिसमें बच्चों को संस्कृत भाषा में शिक्षा दी जायेगी, जिसकी मंत्री श्री परमार ने सराहना की।


बबीता मिश्रा


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here