स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री परमार द्वारा राज्यपाल के निधन पर शोक व्यक्त
भोपाल : मंगलवार, जुलाई 21, 2020, 13:14 IST
स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री इंदर सिंह परमार ने प्रदेश के राज्यपाल श्री लालजी टंडन के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि श्री टंडन कर्मठ राजनेता थे।
मंत्री श्री परमार ने दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
बबीता मिश्रा
Source link