स्कूल प्रबंधन ने स्कूल परिसर में ही कुल छह बतखें पाल रखी थीं. (सांकेतिक फोटो)
स्कूल प्रशासन ने स्कूल परिसर में ही कुछ बतखें (Ducks) पाल रखी थीं. अचानक पांच बतखें गायब हो गईं. इसके बाद बतखों की खोजबीन शुरू की गई तो सबके होश उड़ गए.
दरअसल, जब लोगों ने पतखों की खोजबीन शुरू की तो उन्हें छठी बतख के बारे में सुराग मिला. स्कूल के लोगों ने देखा कि छठी बतख को एक अजगर ने अपनी कुंडली में जकड़ रखा है. इस नजारे को देखते ही लोगों के होश उड़ गए. ऐसे में लोगों ने अनुमान लगाया कि इसी अजगर ने अन्य पांचों बतखों को भी अपना निवाला बना लिया होगा. इसके बाद आनन-फानन में सांप पकड़ने वाली रेस्क्यू टीम को बुलाया गया. मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम में छठी बतख को अजगर की कुंडली से मुक्त कराया और सांप को जंगल में छोड़ दिया.
स्कूल प्रबंधन ने स्कूल परिसर में ही कुल छह बतखें पाल रखी थीं
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, स्कूल प्रबंधन ने स्कूल परिसर में ही कुल छह बतखें पाल रखी थीं. एक-एक कर के पांच बतखें स्कूल परिसर से गायब हो गईं. काफी खोजबीन करने के बाद भी इन बतखों के बारे में कुछ मालूम नहीं पड़ा. ऐसे में उन बतखों की फिर से खोजबीन शुरू की गई. जब लोगों ने तलाश शुरू की तो पाया कि स्कूल बिल्डिंग के पीछे एक अजगर ने छठी बतख को अपनी कुंडली में जकड़ रखा है. इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने मदद के लिए रेस्क्यू टीम को बुलाया. लेकिन रेस्क्यू टीम के आने से पहले अजगर बतख को लेकर तलाब की ओर भाग गया. इसके बाद रेस्क्यू टीम ने अपने कर्मचारियों की मदद से अजगर को ढूंढ़ निकाला और उसे जंगल में ले जाकर छोड़ दिया. कहा जा रहा है कि अजगर ने छठी बतख को मार दिया.


