स्कूल से अचानक गायब होने लगीं पालतू बतखें, खोजबीन करने पर मालूम पड़ा कि अजगर बना रहा है निवाला | raipur – News in Hindi

स्कूल से अचानक गायब होने लगीं पालतू बतखें, खोजबीन करने पर मालूम पड़ा कि अजगर बना रहा है निवाला

स्कूल प्रबंधन ने स्कूल परिसर में ही कुल छह बतखें पाल रखी थीं. (सांकेतिक फोटो)

स्कूल प्रशासन ने स्कूल परिसर में ही कुछ बतखें (Ducks) पाल रखी थीं. अचानक पांच बतखें गायब हो गईं. इसके बाद बतखों की खोजबीन शुरू की गई तो सबके होश उड़ गए.

रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे. यहां एक स्कूल (School) में पाली गईं पतखें अचानक एक- एक कर गायब होने लगीं. जब पतखों (Ducks) की संख्या काफी कम हो गई तो स्कूल प्रशासन का इसकी ओर ध्यान गया. ऐसे में स्कूल प्रशासन ने उनकी गिनती की तो पांच पतख कम पाए गए. अचानक बतखों के कम हो जाने से प्रशासन भी सकते में आ गया. फिर इस मामले की खोजबीन शुरू की गई तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ.

दरअसल, जब लोगों ने पतखों की खोजबीन शुरू की तो उन्हें छठी बतख के बारे में सुराग मिला. स्कूल के लोगों ने देखा कि छठी बतख को एक अजगर ने अपनी कुंडली में जकड़ रखा है. इस नजारे को देखते ही लोगों के होश उड़ गए. ऐसे में लोगों ने अनुमान लगाया कि इसी अजगर ने अन्य पांचों बतखों को भी अपना निवाला बना लिया होगा. इसके बाद आनन-फानन में सांप पकड़ने वाली रेस्क्यू टीम को बुलाया गया. मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम में छठी बतख को अजगर की कुंडली से मुक्त कराया और सांप को जंगल में छोड़ दिया.

स्कूल प्रबंधन ने स्कूल परिसर में ही कुल छह बतखें पाल रखी थीं
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, स्कूल प्रबंधन ने स्कूल परिसर में ही कुल छह बतखें पाल रखी थीं. एक-एक कर के पांच बतखें स्कूल परिसर से गायब हो गईं. काफी खोजबीन करने के बाद भी इन बतखों के बारे में कुछ मालूम नहीं पड़ा. ऐसे में उन बतखों की फिर से खोजबीन शुरू की गई. जब लोगों ने तलाश शुरू की तो पाया कि स्कूल बिल्डिंग के पीछे एक अजगर ने छठी बतख को अपनी कुंडली में जकड़ रखा है. इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने मदद के लिए रेस्क्यू टीम को बुलाया. लेकिन रेस्क्यू टीम के आने से पहले अजगर बतख को लेकर तलाब की ओर भाग गया. इसके बाद रेस्क्यू टीम ने अपने कर्मचारियों की मदद से अजगर को ढूंढ़ निकाला और उसे जंगल में ले जाकर छोड़ दिया. कहा जा रहा है कि अजगर ने छठी बतख को मार दिया.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here