स्कॉर्पियो और ट्रक की सीधी भिड़ंत में 4 की मौत, मृतकों में विधायक का भांजा भी शामिल

रांची, झारखंड। गढ़वा जिले में रविवार तड़के स्कॉर्पियो और ट्रक की भीषण टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में भवनाथपुर के विधायक भानु प्रताप शाही के भांजे प्रशांत सिंह भी शामिल है। जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो और ट्रक की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। स्थानीय लोगों की मानें तो हादसा इतना भीषण था कि डेढ़ घंटे तक शव कार में ही फंसा रहा। स्कॉर्पियो में कुल 5 लोग सवार थे। सभी को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा ले जाया गया जहां इलाज के दौरान 4 लोगों की मौत हो गई। एक अन्य की हालत गंभीर है जिसे इलाज के लिए रांची के रिम्स लाया गया है। बताया जा रहा है कि ये सभी मतदान के बाद इवीएम जमा करवा कर गढ़वा से लौट रहे थे।शनिवार को वोटिंग के बाद वे इवीएम जमा करवाने गढ़वा गए थे। वहां से लौटते वक्त उनकी कार की एक ट्रक से टक्कर हो गयी। कार में पांच लोग सवार थे। ड्राइवर सहित चार लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here