स्वच्छता पखवाड़ा में झाँसी के स्कूली छात्र-छात्राओं ने रैली निकाल कर किया जागरूक – Bundelkhand News


Jhansi school students organized a rally by taking out a rally in Swachhta Pakhwara

झाँसी में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत स्कूली छात्र-छात्राओं स्वच्छता के प्रति जागरूक करने तथा उनमें रुचि पैदा करने के लिए आयोजित तमाम प्रतियोगिताओं के पुरस्कार वितरित किए गए। नेशनल हाफिज सिद्दीकी इंटर कॉलेज में आयोजित इस पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक कोमल सिंह ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष प्रदीप सरावगी ने की।

इस दौरान विशेष अतिथि के रूप में राजेश त्रिपाठी तथा शिक्षक नेता नरेंद्र पस्तोर मौजूद रहे। प्रधानाचार्य उस्मान खान ने बताया कि इस पखवाड़े के दौरान विद्यालय में चित्रकला, निबंध, वाद विवाद तथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इन सभी में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वालों को पुरस्कार प्रदान किए गए। समारोह में विद्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया। प्रधानाचार्य ने बताया कि इस सम्मान के पीछे सबसे बड़ा कारण यह है कि इन कर्मचारियों के बिना विद्यालय साफ सुथरा नहीं रह सकता। इस दौरान विद्यालय के तमाम शिक्षक-शिक्षिकाएं व स्टाफ मौजूद रहा।




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here