स्वर्गीय श्री कैलाश सारंग अजातशत्रु थे


स्वर्गीय श्री कैलाश सारंग अजातशत्रु थे


मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा स्वर्गीय श्री सारंग को विनम्र श्रद्धांजलि 


भोपाल : गुरूवार, नवम्बर 26, 2020, 20:17 IST

भोपाल–मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि स्वर्गीय श्री कैलाश सारंग के व्यक्तित्व और कृतित्व को शब्दों में नहीं बांधा जा सकता है। वे जुझारू और कर्मठ व्यक्तित्व के धनी थे।उन्होंने मानव कल्याण के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। युवा पीढ़ी को सदैव उनसे प्रेरणा मिलती रहेगी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने रवींद्र भवन के मुक्ताकाश मंच में आयोजित विनम्र श्रद्धांजलि सभा में स्वर्गीय श्री सारंग को हार्दिक श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे अजातशत्रु थे। राजनीतिक मतभेदों से परे थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा, स्वर्गीय श्री सारंग सर्वप्रिय नेता, समर्पित कार्यकर्ता ,कुशल संगठक, कार्यकर्ताओं के संरक्षक ,लेखक ,पत्रकार, चिंतक, कवि और साहित्यकार थे। वे संस्था थे। उन्होंने लाखों कार्यकर्ताओं के साथ कार्य किया। उनके कल्याण और समृद्धि के लिए काम किया। स्वर्गीय श्री सारंग के पास हर समस्या का समाधान मिलता था। मन में निराशा और हताशा की स्थिति में श्री सारंग जी से मनोबल मिलता था। उनका मार्गदर्शन, प्यार, स्नेह और आशीर्वाद हमेशा मिला है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि भोपाल के साथ उन्होंने मध्य प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए उल्लेखनीय कार्य किए। उन्हें हर क्षेत्र की गहरी समझ और जानकारी थी। लाखों कार्यकर्ताओं से जीवंत संपर्क था। श्री सारंग के निधन से राजनीति के एक युग का अंत हो गया है। वे हमारी स्मृति में सदैव रहेंगे। मनुष्य का शरीर क्षणभंगुर होता है। लेकिन आत्मा अमर रहती है। स्वर्गीय श्री सारंग किसी न किसी रूप में हमारे बीच हमेशा रहेंगे।मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश के करोड़ों नागरिकों की ओर से स्वर्गीय श्री सारंग को नमन किया तथा उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने श्रद्धांजलि और पुष्पांजलि अर्पित की।


अतुल खरे


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here