स्वस्थ होकर 13 मरीज खुशी-खुशी लौटे घर

कहानी सच्ची है


स्वस्थ होकर 13 मरीज खुशी-खुशी लौटे घर


 


भोपाल : मंगलवार, मई 12, 2020, 15:21 IST

जिला प्रशासन की निगरानी, अस्पताल के चिकित्सक और उनकी टीम द्वारा निस्वार्थ सेवाभाव से सटीक इलाज करने की वजह से वे कोरोना वायरस के संक्रमण से स्वस्थ होकर खुशी-खुशी अपने घरों को जा पा रहे हैं।

यह कहना है जिला चिकित्सालय बुरहानपुर से एक साथ डिस्चार्ज हुए 13 मरीजों का। इन सभी मरीजों के उपचार पश्चात सैंपल की जाँच रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त होने पर डिस्चार्ज किया गया है।

डिस्चार्ज हुए मोसिना कुतुब आसीफुउद्दीन, आमीनउद्दीन, जियाउद्दीन, शबीना, रूबाना, जाकिया, निशा, मिशबाह, शबाफरहीन, राजू, राजेन्द्र और मोईसुद्दीन जैसे मरीज कोरोना को मात देकर अस्पताल से जैसे ही बाहर निकले कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, विधायक, पूर्व महापौर और स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा तालियाँ बजाकर सम्मान के साथ उनको घर रवाना किया गया।

इन सभी मरीजों ने बुरहानपुर वासियों को संदेश देते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति कोरोना से घबराए नहीं, बल्कि आगे आकर बताएं और अपनी जाँच जरूर कराएं। कोरोना सिर्फ एक बीमारी है, जिसका सही समय पर उपचार करवाने और दवाई लेने पर पूरी तरह स्वस्थ हुआ जा सकता है। इसकी जीती जागती मिसाल हम सभी स्वस्थ हुए व्यक्ति हैं।


आशा उईके/ऋषभ जैन


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here