स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी शहडोल, अनूपपुर और उमरिया जिले के भ्रमण पर
जिला अस्पतालों का निरीक्षण और अधिकारियों की बैठक लेंगे
भोपाल : सोमवार, दिसम्बर 7, 2020, 19:36 IST

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी 8 दिसम्बर 2020 को शहडोल, अनूपपुर और उमरिया जिले के भ्रमण पर रहेंगे। डॉ. चौधरी शहडोल, अनूपपुर और उमरिया में जिला अस्पतालों का निरीक्षण कर उपलब्ध करवाई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेंगे।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी शहडोल में संभागीय समीक्षा बैठक में विभागीय योजनाओं और कार्यक्रमों तथा कोविड 19 की स्थिति की समीक्षा करेंगे। वे शहडोल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मंत्रिपरिषद की बैठक में भी शामिल होंगे। मंत्री डॉ. चौधरी 8 दिसम्बर की रात्रि कटनी होते हुए भोपाल आएंगे।
महेश दुबे
Source link

