“हमारा घर-हमारा विद्यालय” दूरदर्शन पर विशेष कार्यक्रम


“हमारा घर-हमारा विद्यालय” दूरदर्शन पर विशेष कार्यक्रम


 


भोपाल : मंगलवार, जुलाई 7, 2020, 17:55 IST

दूरदर्शन मध्यप्रदेश पर 8 जुलाई को रात्रि 8:30 बजे ”हमारा घर-हमारा विद्यालय” पर विशेष कार्यक्रम प्रसारित किया जाएगा। शासकीय स्कूल में पढ़ने वाला कोई भी बच्चा इस गतिविधि से अछूता न रहे अत: दूरदर्शन से प्रसारित इस विशेष कार्यक्रम में श्रीमती रश्मि अरुण शमी प्रमुख सचिव, स्कूल शिक्षा और श्री लोकेश कुमार जाटव आयुक्त, राज्य शिक्षा केन्द्र दर्शकों को ”हमारा घर-हमारा विद्यालय” के संबंध में विस्तृत जानकारी देने के साथ ही पालकों की भूमिका और सहयोग के संबंध में चर्चा करेंगे।

उल्लेखनीय है कि, कोरोना संकट काल में विद्यार्थियों की शैक्षिक निरंतरता बनाए रखने के लिए, राज्य शिक्षा केन्द्र ने ”हमारा घर-हमारा विद्यालय” योजना तैयार की है। इस योजना के तहत 6 जुलाई से बच्चों को घर पर ही स्कूली वातावरण में अध्ययन की गतिविधियाँ की गई हैं। ”हमारा घर-हमारा विद्यालय” योजना एक भावनात्मक पारिवारिक पहल है जो बच्चों को परिवार के सहयोग से घर पर ही पढ़ाई को सुचारु रखने में सहयोगी है। सोमवार से प्रारंभ इस प्रदेशव्यापी कार्यक्रम में कलेक्टर्स एवं जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करके प्रत्येक बच्चे को इस कार्यक्रम से जोड़ा गया।


बबीता मिश्रा


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here