हरिद्वार आपके द्वार, गायत्री परिवार 15 हजार घरों तक पहुंचाएगा गंगाजल

गायत्री परिवार ने हरिद्वार महाकुंभ को लेकर बड़ी तैयारी की है (सांकेतिक तस्वीर)

गायत्री परिवार ने हरिद्वार महाकुंभ को लेकर बड़ी तैयारी की है (सांकेतिक तस्वीर)

शांतिकुंज से रायपुर के लिए भेजा गया गंगाजल समता कॉलोनी स्थित गायत्री शक्तिपीठ में रखा गया है. वैसे तो गायत्री परिवार की योजना जिले के 15 हजार घरों तक गंगाजल पहुंचाने की है, लेकिन तैयारी लक्ष्य से ज्यादा की रखी गई है.

  • News18Hindi

  • Last Updated:
    February 4, 2021, 8:23 AM IST

रायपुर. हरिद्वार में लगने जा रहे महाकुंभ के बीच रायपुर के गायत्री परिवार ने बड़ा बीड़ा उठाया है. गायत्री परिवार उन 15 हजार परिवारों के गर गंगा जल पहुंचाएगा जो शाही स्नान में नहीं पहुंच सकेंगे. बता दें, हरिद्वार में 27 फरवरी से महाकुंभ लगने वाला है. पहला शाही स्नान 11 मार्च को महाशिवरात्रि पर होगा.

गायत्री परिवार इसके लिए डेढ़ लाख डिब्बों में बंद गंगाजल की पहली खेप की व्यवस्था रायपुर  में कर चुका है. 27 अप्रैल को आखिरी शाही स्नान के साथ महाकुंभ का समापन होना है. गायत्री परिवार ने तय किया है कि इन 84 दिनों में रायपुर के 15 हजार घरों तक गंगाजल पहुंचाया जाएगा.

हरिद्वार आपके द्वार अभियान की शुरुआत

दरअसल, हरिद्वार में 12 साल में एक बार महाकुंभ लगता है और संयोग से इसी वर्ष हरिद्वार में शांतिकुंज की स्थापना को भी 50 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं. इसी खास मौके को देखते हुए गायत्री परिवार ने हरिद्वार आपके द्वार अभियान की शुरुआत की है. इससे एक ओर जहां लोगों को घर बैठे गंगा जल में पुण्य स्नान का लाभ मिलेगा, तो दूसरी ओर घर-घर में देव स्थापना कर लोगों को गायत्री परिवार से भी जोड़ा जाएगा. इसी के तहत शांतिकुंज से देश के सभी राज्यों में गंगाजल भेजा गया है. छत्तीसगढ़ में 20 दिन पहले ही गंगाजल की खेप पहुंच चुकी है. अंबिकापुर, बस्तर होते हुए मंगलवार को यह रायपुर पहुंची.लक्ष्य को लेकर होगी बैठक
समता कॉलोनी स्थित शक्तिपीठ में बैठक होगी. इसमें घर-घर गंगाजल पहुंचाने और लोगों को गायत्री परिवार से जोड़ने पर चर्चा होगी. लक्ष्य पूरा करने बैठक में जिम्मेदारी बांटी जाएगी. शांतिकुंज से रायपुर के लिए भेजा गया गंगाजल समता कॉलोनी स्थित गायत्री शक्तिपीठ में रखा गया है. वैसे तो गायत्री परिवार की योजना जिले के 15 हजार घरों तक गंगाजल पहुंचाने की है, लेकिन तैयारी लक्ष्य से ज्यादा की रखी गई है.

आम लोग भी ले सकते हैं गंगाजल

मुख्य प्रबंध ट्रस्टी श्याम बैस ने बताया कि ब्लॉक और प्रज्ञापीठ स्तर पर गंगाजल का वितरण शक्तिपीठ से ही होगा. गायत्री परिजनों के अलावा आम लोग भी गंगाजल ले जा सकते हैं. इसके लिए वे समता कॉलोनी शक्तिपीठ या अपने नजदीकी प्रज्ञापीठ या शक्तिपीठ में संपर्क कर सकते हैं.







Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here