हिंसा की आग में झुलसी दिल्ली, 5 की मौत, 5 मेट्रो स्टेशन और स्कूल बंद – Delhi violence jaffrabad maujpur babarpur gokulpuri metro closed death toll

नागरिकता कानून संशोधन (सीएए) को लेकर शुरु हुआ बवाल उत्तर पूर्वी दिल्ली में अब खतरनाक मंजर अख्तियार करता जा रहा है. उत्तर-पूर्वी दिल्ली में सोमवार को जमकर हिंसा हुई. उत्तर-पूर्वी दिल्ली में सात जगहों पर पथराव और आगजनी हुई. दिल्ली हिंसा में अबतक 5 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें हेड कॉन्स्टेबल रतनलाल भी शामिल हैं. साथ ही 56 से ज्यादा घायल हैं.

एहिताहतन जाफराबाद, मौजपुर-बाबरपुर, गोकुलपुरी, जौहरी एन्क्लेव और शिव विहार मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया है. पूरे इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है. इसके साथ ही नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के सभी स्कूल आज बंद है. धारा 144 लागू कर दी गई है. पूरे इलाके में पुलिस फोर्स की भारी तैनाती की गई है. दिल्ली से सटे दूसरे राज्यों को हाई अलर्ट कर दिया गया है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here