हैदराबाद: कोविड-19 मरीज की मौत पर परिजनों का हंगामा, डॉक्टर को पीटा – Hyderabad attack on doctor at gandhi hospital nodal hospital treating covid 19 patient

  • गांधी अस्पताल में कोविड पीड़ित दो भाइयों का इलाज
  • भाई की मौत पर दूसरे ने डॉक्टर-स्टाफ पर बोला हमला

हैदराबाद में कोविड-19 से हुई एक मौत के बाद मरीज के परिजनों ने हंगामा कर दिया. मरीज का इलाज गांधी अस्पताल में चल रहा था. मृतक के परिजनों ने गु्स्से में उस डॉक्टर पर भी हमला बोल दिया जो कोविड-19 मरीज के इलाज में लगा था. घटना हैदराबाद के मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल की है जहां आठवीं मंजिल पर बने आइसोलेशन वार्ड में मरीज का इलाज चल रहा था. बाद में उसकी मौत हो गई.

रिपोर्ट के मुताबिक, डॉक्टर पर हमला करने वाला शख्स भी कोविड-19 का पॉजिटिव मरीज पाया गया है. उसका इलाज भी उसी अस्पताल में चल रहा है. इस मरीज ने अपने भाई की मौत पर उस रेजिडेंट डॉक्टर पर हमला बोल दिया जो कई दिन से उसके इलाज में लगा था. मृतक व्यक्ति की उम्र 56 साल थी और टेस्ट में उसे कोरोना पॉजिटिव पाया गया था. बाद में उसकी हालत बिगड़ती गई और मौत हो गई. भाई की मौत के बाद यह शख्स गुस्से में डॉक्टर पर हमला बोल बैठा और खिड़की के शीशे भी तोड़ दिए.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

इस हंगामे की खबर मिलते ही सिटी पुलिस प्रमुख तुरंत अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने घटना की पूरी जानकारी दी. प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री इटेला राजेंदर ने भी इस हमले की निंदा की और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि एक ही परिवार के दो लोग अस्पताल में भर्ती थे जो कोरोना वायरस के मरीज थे. इनमें एक की मौत होने के बाद उसके परिजन हंगामा करने लगे और डॉक्टर को पीटने लगे. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि किसी सूरत में हम ऐसी स्थिति पैदा नहीं होने देंगे और ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा, अगर डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ लोगों की जान बचाने के लिए खुद को जोखिम में डाल रहे हैं, तो हमारा भी दायित्व बनता है कि हम उनकी हिफाजत करें.

इसी के साथ कोविड-19 के उस मरीज पर भी मामला दर्ज किया गया जिसने डॉक्टर पर हमला बोला था. गांधी अस्पताल में सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है. अस्पताल में एक अतिरिक्त डीसीपी की तैनाती कर दी गई है. हैदराबाद के पुलिस कमिश्नर ने डीसीपी को अस्पताल की सुरक्षा का प्रभार भी सौंपा है. कमिश्नर ने खुद अस्पताल का दौरा किया और हमले से नाराज डॉक्टर व मेडिकल स्टाफ को समझाया. पुलिस ने एक बयान में कहा, कोविड-19 मरीज के इलाज में लगे डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ पर हमला निंदनीय है, हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं. दोषियों के खिलाफ जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इस प्रकार के हंगामे में जो लोग भी शामिल पाए जाएंगे, उन्हें किसी हालत में नहीं बख्शा जाएगा.

पुलिस ने कहा, डॉक्टर और पैरा मेडिकल स्टाफ दिन-रात लोगों की सेवा में लगे हैं और खुद की जान जोखिम में डालकर कोरोना मरीजों की जिंदगी बचा रहे हैं. पुलिस प्रशासन जल्द सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाएगी और डॉक्टर्स को सुरक्षा देने के लिए जो भी कदम होंगे, उसे उठाया जाएगा. डॉक्टर और पैरा मेडिकल स्टाफ को पूरी सुरक्षा दी जाएगी. हैदराबाद सिटी के पुलिस कमिश्नर ने फौरी तौर पर इसे अमल में लाने का निर्देश दिया है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here