आरोपियों ने बीजेपी के नेता संदीप जंघेल की पेट और पीठ सहित पैर पर चाकू से कई वार किए हैं
बुधवार सुबह जिस जगह उस पर हमला हुआ वहां ठेला लगाने को लेकर उसका एक शख्स से विवाद हुआ था. विवाद के बाद आरोपी युवक अपने कुछ साथियों को लेकर वहां पहुंचा और चाकूबाजी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया
- News18Hindi
- Last Updated:
February 3, 2021, 4:06 PM IST
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक संदीप जंघेल युवा मोर्चा के गुढ़ियारी मंडल के महामंत्री हैं. साथ ही वो गंज पुलिस थाना क्षेत्र में नहरपारा होटल का संचालन भी करते हैं. बुधवार सुबह जिस जगह उस पर हमला हुआ वहां ठेला लगाने को लेकर उसका एक शख्स से विवाद हुआ था. विवाद के बाद आरोपी युवक अपने कुछ साथियों को लेकर वहां पहुंचा और चाकूबाजी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में बीजेपी के कार्यकर्ता अंबेडकर अस्पताल पहुंचने लगे. बीजेपी के रायपुर जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी भी कई कार्यकर्ताओं के साथ अस्पताल पहुंचे. बाद में सुंदरानी अपने समर्थकों को लेकर गंज थाना पहुंचे और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की.
पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है. पुलिस के मुताबिक उसे घटनास्थल के पास से सीसीटीवी के कुछ फुटेज मिले हैं जिसके आधार पर वो आरोपियों की तलाश कर रही है.

