​Health Benefits Of Yoga: My Life My Yoga : योग करने से नहीं होती हैं ये 8 बीमारियां, NBT Lifestyle के Helo पेज पर भी मिलेगी और जानकारी – my life my yoga know the 8 proven health benefits of yoga

नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

My Life My Yoga : योग करने से नहीं होती हैं ये 8 बीमारियां, NBT Lifestyle के Helo पेज पर भी मिलेगी और जानकारीयोग का हमारे जीवन में विशेष महत्व है और यह में कई प्रकार की गंभीर रोगों की चपेट में आने से भी बचाता है। इतना ही नहीं, कुछ विशेष प्रकार के योगासन हमें कई प्रकार की बीमारियों से निजात दिलाने में और उनसे होने वाले जोखिम कारक को कम करने में भी मददगार साबित होते हैं। कई वैज्ञानिक शोध और रिसर्च में भी इस बात का दावा किया जा चुका है कि योग सेहत से जुड़ी कई प्रकार की समस्याओं को खत्म कर सकता है। योग से हमें 8 प्रकार की बीमारियों का खतरा कम हो जाता है और हम इसका शिकार होने से बचे रहते हैं। इसके बारे में आपको यहां पर पूरी जानकारी दी जा रही है।

इसके साथ साथ हम आपको यह भी बताना चाहेंगे कि योग दिवस से जुड़ी विशेष जानकारी, इंफोग्राफिक्स और योग वीडियो को देखने के लिए आप Helo App पर मौजूद हमारे NBT Lifestyle पेज को भी फॉलो कर सकते हैं। जहां पर आप को योगासन करने के स्टेप को भी वीडियो के जरिए बताया जाएगा।

​कैंसर का खतरा

NBT

कैंसर जैसी गंभीर बीमारी है जो हमारी खान-पान और डेली रूटीन में शामिल खराब आदतों के कारण हो सकता है। जबकि फिर तो दिन योगाभ्यास करने वाले लोगों को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का खतरा कई गुना तक कम हो जाता है। इसलिए नियमित रूप से योग अभ्यास करके और कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की चपेट में आने से बचा जा सकता है।

​पाचन क्रिया को करे ठीक

NBT

पाचन क्रिया को ठीक करके आप कई प्रकार की बीमारियों की चपेट में आने से बचे रहेंगे। हमारे शरीर में बीमारियों का कारण प्रमुख रूप से पेट ही माना जाता है। बालासन जैसी योग मुद्रा पाचन क्रिया को ठीक करती है और आप को पेट की जुड़ी बीमारियों से बचाए रखने में भी मदद करती है।

​हृदय रोगों से रहेंगे दूर

NBT

हृदय रोगों से बचे रहने के लिए आपको अपनी सेहत और दिनचर्या पर विशेष ध्यान देना होगा। रोज सुबह उठने के बाद अगर आप 5 से 10 मिनट योगाभ्यास करते हैं तो इससे आपकी सेहत काफी अच्छी रहेगी। हृदय रोग के खतरे को कम करने के लिए योगासन की विशेषता को वैज्ञानिक शोध के द्वारा भी स्वीकार किया गया है।

​ब्लड प्रेशर बना रहेगा सामान्य

NBT

ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए इस बात का विशेष ध्यान दें कि योग इसमें भी आपकी मदद कर सकता है। एक वैज्ञानिक अध्ययन के अनुसार इस बात की पुष्टि की गई है कि शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को सामान्य रूप से बनाए रखने के साथ-साथ ब्लड प्रेशर को संतुलित बनाए रखने में योग अहम भूमिका निभा सकता है।

​रेड ब्लड सेल्स में होगी बढ़ोत्तरी

NBT

रेड ब्लड सेल्स के काउंट को बढ़ाने के लिए आपको आयरन युक्त खाद्य पदार्थ और सब्जियों का सेवन करना चाहिए। इसके साथ साथ योगासन से होने वाले फायदों की बात करें तो यह प्रभावी रूप से शरीर में रेड ब्लड सेल्स को बढ़ाने का काम करता है। योग करने से हमारे शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा सभी अंगों तक सामान्य रूप से पहुंचती है जिसके कारण ब्लड सर्कुलेशन काफी अच्छा हो जाता है और रेड ब्लड सेल्स के अकाउंट को बढ़ाने में भी मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें : डिप्रेशन में जाने के बाद करें ये 5 काम

​श्वसन तंत्र होगा मजबूत

NBT

योग में कई ऐसी मुद्राएं होती हैं जिसे हम अपनी श्वसन प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए प्रैक्टिस कर सकते हैं। प्राणायाम भी एक ऐसा ही विशेष गुण रखता है जिसमें हम अपने श्वसन तंत्र को सुचारू रूप से कार्य करने और सांस संबंधी बीमारियों से बचे रहने के लिए अभ्यास करते हैं। इसलिए योगासन करने के साथ-साथ मजबूत श्वसन तंत्र के लिए आप प्राणायाम का भी अभ्यास कर सकते हैं।

​इम्युनिटी बढ़ाने में मिलेगी मदद

NBT

इम्युनिटी को मजबूत बनाने के लिए आप कई प्रकार के खाद्य पदार्थों का सहारा लेते हैं। जबकि देखा जाए तो खाने के साथ-साथ आपको योगाभ्यास भी करना चाहिए। कई रिसर्च में इस बात का दावा किया गया है कि योग अभ्यास करने से हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। इसका प्रभाव हमारे शरीर को कई प्रकार के संक्रामक बीमारियों से बचाए रखने में मदद करता है।

​आएगी अच्छी नींद

NBT

जिन लोगों को देर रात तक नींद नहीं आती दरअसल वह अनिद्रा की समस्या से परेशान होते हैं। दिन भर काम करने के बाद पर्याप्त नींद लेना बहुत जरूरी है नहीं तो यह सिर दर्द और आंखों में जलन का कारण बन सकता है। इससे बचे रहने के लिए भी योगासन मददगार साबित हो सकते हैं। योग स्ट्रेस से छुटकारा दिलाकर और दिमाग को शांत कर गहरी नींद दिला सकते हैं।

यह भी पढ़ें : योग करने से पुरुषों को होते हैं यह 5 फायदे


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here