6 महीने बाद 20 लाख की चोरी का खुलासा, ईरानी गैंग का सदस्य गिरफ्तार; ₹11.63 लाख बरामद

छतरपुर पुलिस ने छह महीने पहले हुई करीब 20 लाख रुपये की चोरी का खुलासा करते हुए ईरानी गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 11 लाख 63 हजार रुपये का मशरुका बरामद हुआ है, जबकि फरार साथी की तलाश जारी है।दिसंबर 2025 में हरपालपुर थाना क्षेत्र के स्वर्णकार रामबाबू सोनी की दुकान के काउंटर से सोने का बैग और नगदी चोरी होने की शिकायत दर्ज हुई थी। मामले में पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।जांच के दौरान पुलिस ने मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिलों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिनके आधार पर एक संदिग्ध वाहन की पहचान की गई। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने मुख्तार अली, निवासी बारा (राजस्थान), को गिरफ्तार किया।पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर 11 लाख 63 हजार रुपये का मशरुका बरामद किया गया। आरोपी ने अपने साथी इंतजाम उर्फ ईरान, निवासी जौनपुर (उत्तर प्रदेश), का नाम भी बताया है। पुलिस के अनुसार शेष मशरुका उसके पास है और उसकी तलाश जारी है।पुलिस के मुताबिक यह गैंग अपने ठिकाने से 800 से 1000 किलोमीटर दूर जाकर वारदातों को अंजाम देता है, जिससे पहचान करना मुश्किल हो जाता है। आरोपियों के खिलाफ मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में चोरी और झपटमारी के कई मामले दर्ज बताए गए हैं।इस सफलता पर पुलिस अधीक्षक ने पूरी टीम को 10 हजार रुपये के नगद इनाम से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

बाइट, रजत सकलेचा, एसपी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here