1 Dollar for collecting moon rocks, NASA awards contract for bringing lunar samples | इस प्राइवेट कंपनी से 1 डॉलर में चांद की मिट्टी खरीदेगी NASA

वाशिंगटन: अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा (NASA) ने चांद की मिट्टी इकट्ठा करने के लिए प्राइवेट कंपनियों से प्रस्ताव मंगाए थे. अब नासा ने इसके लिए चार कंपनियों का चयन किया है, जिसमें लूनर आउटपोस्ट, मास्टेन स्पेस सिस्टम, इस्पेस यूरोप और इस्पेस जापान का नाम शामिल है. इन चारों कंपनियों में लूनर आउटपोस्ट ने चौंकाने वाली बोली लगाई है.

लूनर आउटपोस्ट को सिर्फ 1 डॉलर में अनुबंध

नासा (NASA) ने चारों कंपनियों के साथ 25001 डॉलर यानी 18.43 लाख रुपये में अनुबंध किया है. इसमें सबसे चौंकाने वाली बोली लूनर आउटपोस्ट की है, जिसने इस अनुबंध के लिए 1 डॉलर यानी 73 रुपये की बोली लगाई है. कंपनी ने साल 2023 में चांद के दक्षिण ध्रुव पर लैंडर उतारने और वहां से मिट्टी इकट्ठा करने का प्रस्ताव दिया है.

लाइव टीवी

चंद्रमा पर होगा 174 करोड़ रुपये का टॉयलेट, NASA के खर्चे जान रह जाएंगे हैरान

किस्तों में किया जाएगा भुगतान

दिलचस्प बात यह है कि एक डॉलर की राशि का भुगतान भी किस्तों में किया जाएगा. इसमें से 10 प्रतिशत का भुगतान अनुबंध दिए जाने पर और 10 प्रतिशत का भुगतान परियोजना लॉन्च के समय किया जाएगा. जबकि शेष 80 प्रतिशत का भुगतान नासा द्वारा चांद की चट्टानों को सत्यापित करने के बाद किया जाएगा.

अन्य कंपनियों को कितने में मिला अनुबंध

नासा (NASA) ने लूनर आउटपोस्ट के अलावा अन्य तीन कंपनियों को भी चुना है. इसमें इस्पेस जापान और इस्पेस यूरोप ने 5 हजार डॉलर यानी 3.68 लाख रुपये में अनुबंध किया है, जबकि कैलिफोर्निया की मास्टेन स्पेस सिस्टम ने 15 हजार डॉलर यानी 11.06 लाख रुपये का प्रस्ताव दिया है.

50 से 500 ग्राम मिट्टी सौंपेगी कंपनियां

नासा के कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार ये कंपनियां रोवर्स का उपयोग कर चंद्रमा से मिट्टी और पत्थरों को एकत्र करेंगी और 50 से 500 ग्राम के नमूने सौंपेंगी. नासा ने कहा, चंद्रमा की चट्टानों और मिट्टी को इकट्ठा करना और उसे नासा को सौंपना चंद्रमा पर अंतरिक्ष व्यापार शुरू करने के लिए अवधारणा का प्रमाण होगा.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here