जानकारी के मुताबिक, यह सभी स्पेशल पैसेंजर के नाम से चलाई जाएंगी. इसलिए इनका किराया भी ज्यादा रहेगा. यही नहीं, ट्रेन में जितनी सीटें उपलब्ध हैं, उतने ही टिकट बेचे जाएंगे. रेलवे बोर्ड ने टिकट और सीटों के बारे में अभी कोई स्पष्ट गाइडलाइन जारी नहीं की है. रेलवे अफसरों के मुताबिक गुरुवार को किराया से लेकर बुकिंग व्यवस्था की पूरी जानकारी रेलवे बोर्ड से यहां मिल जाएगी. अभी सिर्फ 12 ट्रेनें (6 जोड़ी) को चलाने की अनुमति ही मिली है.
इन रुट पर मेमू शुरू
रायपुर मंडल के सीनियर डीसीएम डॉ. विपिन वैष्णव ने बताया कि 12 फरवरी से रायपुर-बिलासपुर व बिलासपुर-रायपुर, रायपुर-दुर्ग व दुर्ग-रायपुर, रायपुर-डोंगरगढ़ ट्रेनें शुरू होगी. 13 फरवरी को रायपुर-बिलासपुर के बीच एक अन्य मेमू स्पेशल के साथ-साथ रायपुर-डोंगरगढ़ व डोंगरगढ़-रायपुर और डोंगरगढ़-बिलासपुर के बीच मेमू स्पेशल चलेगी. 14 फरवरी को रायपुर-बिलासपुर मेमू और रायपुर-दुर्ग मेमू शुरू होगी. 12 लोकल ट्रेनों की समय-सारिणी घोषित कर दी गई है। किराया और टिकट बुकिंग व्यवस्था रेलवे बोर्ड गुरुवार को तय कर लेगा.