छत्तीसगढ़ में कोरोना के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं. फोटो. एपी
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में जुलाई महीने के शुरुआत से ही कोरोना वायरस (Corona Virus) के संक्रमण (Covid-19) का दायरा बढ़ता ही जा रहा है.
छत्तीसगढ़ में अब कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 2503 हो गई है. जारी बुलेटिन के मुताबिक 7256 कुल मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है. इनमें से 265 मरीजों को बीते सोमवार को ही अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. प्रदेश में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए 6 अगस्त तक लॉकडाउन लगाया गया है. इन दिनों संक्रमितों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है.
भिलाई विधायक भी संक्रमित
दुर्ग जिले के भिलाई नगर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक देवेन्द्र यादव में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है. देवेन्द्र यादव के अलावा उनके ड्राइवर व भाई में भी कोविड-19 का संक्रमण मिला है. इसके अलावा बीते दिनों स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के बंगले के 5 कर्मचारियों में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हुई है. सीएम हाउस के कुक में भी संक्रमण मिला है.


