सोना-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है.
Raipur News: यदि आप सोना (Gold) खरीदने का इंतजार कर रहे थे तो अभी आपके लिए बहुत अच्छा समय है. जी हां सोना करीब एक साल बाद 47 हजार रुपए प्रति दस ग्राम हो गया है.
जुलाई अगस्त 2020 में सोने की कीमत 58 हजार रुपए प्रति दस ग्राम तक पहुंच गई थी है. सोने के भाव में उतार को लेकर हरख मालू का कहना है कि अंर्तराष्ट्रीय मार्केट में शेयर बढ़ रहे हैं. यही वजह है कि सोने की कीमतों में कमी आ रही है. जैसे ही शेयर बाजार अस्थिर होगा फिर से झुकाव बढ़ेगा. उनका कहना है कि आम उपभोक्ता के लिए खरीदी के लिए अच्छा अवसर है.
क्या और कम होंगे दाम
हालांकि कब तक यह स्थिति रहेगी इसे लेकर उनका कहना है कि अभी फिलहाल नहीं कहा जा सकता. क्या भाव इससे कम भी आ सकते हैं. इस पर उनका कहना है कि इससे ज्यादा नीचे नहीं जाएगा. ऐसा लगता है. हरख मालू का कहना है कि सोने के भाव में जो मंदी आई है. उसका लंबे समय से मंदी झेल रहे सराफा बाजार पर सकारात्मक असर पड़ा है. ग्राहकी बढ़ी है. लोग शादी ब्याह के लिए तो खरीद ही रहे हैं. वहीं ऐसे लोग भी सोने के गहने खरीदने आ रहे हैं जो साल 2022 में शादी की प्लानिंग कर रहे हैं. अभी उनके यहां शादी या कुछ तय हुआ भी नहीं है. फिर भी अंदेशे के चलते कि फिर से सोने के भाव बहुत ना बढ़ जाए खरीदी कर रहे हैं.

