103 year old silver coins found in Old mansion carving in Kaithal – कैथल में पुरानी हवेली की खोदाई से मिले 103 साल पुराने चांदी के सिक्के

कैथल में पुरानी हवेली की खोदाई से मिले 103 साल पुराने चांदी के सिक्के

खुदाई में निकले सिक्कों में एक सिक्का वर्ष 1877 का भी है

कैथल:

हरियाणा के कैथल (Kaithal) में एक पुरानी हवेली की खोदाई के दौरान 103 साल पुराने चांदी के सिक्के (silver coins) मिले हैं. चांदी के सिक्के मिलने के बाद ग्रामीणों में उसे बटोरने के लिए आपाधापी मच गयी.यहां के नजदीकी गांव हरसौला में पुरानी हवेली की खोदाई का काम चल रहा था. इसी दौरान चांदी के 103 साल पुराने सिक्के निकलने शुरू हो गए. सिक्के मिलने की सूचना पर गांव के लोग इकट्ठा हो गए और जेसीबी के जबड़े से जो जितने सिक्के बटोर पाता, लेकर चला गया. इसकी सूचना पुलिस को भी मिली, जब तक वह मौके पर पहुंची, तब तक लोग सिक्के लेकर जा चुके थे.

यह भी पढ़ें

बाद में ग्रामीणों को इकट्ठा कर थाना तितरम पुलिस ने 67 सिक्के लोगों से बरामद कर लिए. हवेली की खोदाई में कितने सिक्के निकले, यह पुख्ता संख्या अभी पता नहीं चल पाई है. इन सिक्कों पर वर्ष 1918 की मुहर लगी है. इनमें एक सिक्का वर्ष 1877 का भी मिला है.

Newsbeep


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here