छत्तीसगढ़ में फिर मिले 105 कोरोना मरीज, एक की इलाज के दौरान मौत

रायपुर। दूसरे राज्यो की तरह छत्तीसगढ़ में भी कोरोना विकराल रूप लेता जा रहा है। राज्य में आज फिर 105 कोविड-19 पॉजिटिव मिले हैं।

छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से कोरोना मरीज मिलने की रफ्तार बढ़ गई है। अब रोज औसतन 100 मरीज मिल रहे हैं। राज्य में अब कुल कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़ कर 4379 हो गयी है। प्रदेश में एक्टिव मरीज 1084 हैं।
मंगलवार को रायपुर में एक कोरोना मरीज की मौत रिपोर्ट हुई है। लंबे समय से बीमार एक व्यक्ति को बी आर अम्बेडकर अस्पताल में भर्ती किया गया था। बाद में उसे कोरोना पॉजिटिव पाया गया। उसकी गत दिवस मौत हो गयी। इसके साथ प्रदेश में अब तक 20 लोगों की जान कोरोना ने ली है।

कोरोना बुलेटिन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here