11 मई की शाम आधे रायपुर को नहीं होगी पानी सप्लाई, निगम भेजेगा टैंकर, raipur nagar nigam water supply by nagar nigam no water supply on 11 may water crisis raipur | raipur – News in Hindi

लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ सकता है.

नगर निगम के मुताबिक पानी की टंकियों में रखरखाव का कार्य किया जाएगा. इस वजब से पानी सप्लाई बंद रहेगी.

रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की राजधानी रायपुर (Raipur) में भरी गर्मी के बीच 11 मई की शाम आधे शहर को पानी नहीं मिलेगा. इस दिन शहर की बड़ी आबादी को पानी के लिए परेशान (Water Supply) होना पड़ सकता है. नगर निगम द्वारा इस दिन शहर की 19 पानी टंकियों से पानी की सप्लाई नहीं की जाएगी. वैकल्पिक व्यवस्था के तहत इन इलाकों में टैंकर भेजे जाएंगे. नगर निगम के मुताबिक पानी की टंकियों में रखरखाव का कार्य किया जाएगा. इस वजब से पानी सप्लाई बंद रहेगी.

रायपुर नगर निगम के जल कार्य विभाग के अध्यक्ष सतनाम सिंह पनाग ने न्यूज 18 को बताया कि अमृत मिशन में जल आवर्धन योजना के अंतर्गत 150 एमएलडी इन्टेकवेल में स्थापित पुराने पम्प को निकालकर नया पम्प लगाने का काम किया जाएगा. डिलीवरी पाइप एवं वाल्व की फिटिंग के लिए 11 मई को सुबह की नियमित जल आपूर्ति के बाद 4 घंटे शटडाउन दिए जाएगा. इस दौरान किए मेंटेनेंस के काम के चलते राजधानी रायपुर की 19 पानी टंकियों से शाम के वक्त पानी की सप्लाई नहीं होगी. सतनाम पनाग का कहना है की 12 मई से पानी की आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी. हालांकि जिन इलाकों में पानी की जरूरत होगी वहां टैंकर भेजे जाएंगे.

इन इलाकों में होगी पानी की सप्लाई प्रभावित

भाटागांव, चंगाेराभाटा, कुशालपुर, डीडी नगर, ईदगाहभाटा, सरोना, टाटीबंध, कोटा, कबीर नगर, जरवाय, गोगांव, मठपुरैना, लालपुर, अमलीडीह, अवन्ति विहार, मंडी, मोवा, सड्डू और दलदल सिवनी ओवर हेड टैंक में 11 मई की शाम पानी की सप्लाई नहीं होगी. सभी 19 पानी टंकियों से संबंधित वार्डों के एरिया में इससे लोग प्रभावित होंगे. 19  टंकियों के अलावा रायपुर शहर में बाकी अन्य पानी टंकियों और पॉवर पंपों से पानी की सप्लाई यथावत रहेगी.ये भी पढ़ें: 

सोमवार सुबह 7 बजे तक रायपुर में टोटल लॉकडाउन, शराब के ठेके भी बंद, खुलेगी सिर्फ ये दुकानें 

 

वेंटिलेटर पर पूर्व सीएम अजीत जोगी, गंगा इमली का बीज गले में फंसने से बिगड़ी तबीयत 

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: May 9, 2020, 4:43 PM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here