11 Soldiers of us Armu Drank Antifreeze They Mistook For Alcohol, Fall Sick & hospitalised | शराब समझकर पी लिया Antifreeze, अस्पताल में जिंदगी- मौत की जंग लड़ रहे 11 अमेरिकी सैनिक

वाशिंगटनः टेक्सास में स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डे पर (US military base) 11 सैनिकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से 2 की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है. US आर्मी अफसरों के मुताबिक इन सैनिकों ने शराब समझकर Antifreeze का सेवन किया था. इन सैनिकों का इलाज किया किया जा रहा है. बता दें कि antifreeze एक रसायन होता है, जिसका प्रयोग कार आदि में रेडियेटर के पानी के जमाव को रोकने के लिए किया जाता है. 

मौत का कारण बन सकता है  Antifreeze

अमेरिकी सेना के सार्वजनिक मामलों के कार्यालय की ओर से गुरुवार (29 जनवरी) को जारी बयान में बताया गया है कि यूनाइटेड स्टेट की आर्मी पोस्ट Fort Bliss के ये सभी सैनिक टेक्सास के शहर El Paso में 10 दिन की फील्ड ट्रेनिंग पूरी कर रहे थे. इसी दौरान इन्होंने गलती से Antifreeze रसायन का सेवन कर लिया, जिसके बाद उनमें से 11 सैनिक जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं. सेना के अधिकारियों ने फोर्ट ब्लिस में एक समाचार सम्मेलन में बताया कि Antifreeze शरीर के लिए बेहद हानिकारक है, जिससे किडनी डैमेज होती है और ये मौत का कारण भी बन सकता है. 

ये भी पढ़ें-आज ही के दिन पड़ी थी सबसे बड़ी विनाशलीला की नींव, इस एक व्यक्ति की वजह से मारे गए करोड़ों लोग

भर्ती हैं इस रैंक के अधिकारी

अधिकारी के अनुसार, Antifreeze आकस्मिक मृत्यु (Accidental death) का कारण माना जाता है. कई मर्डर मिस्ट्री उपन्यासों और रियल लाइफ मर्डर प्लॉट्स में भी इसके प्रयोग के बारे में सुना है. सेना ने बताया कि अस्पताल में भर्ती सैनिकों में एक वारंट अधिकारी, दो गैर-कमीशन (non-commissioned officers) अधिकारी और 8 सूचीबद्ध सेवा सदस्य (enlisted service members) शामिल हैं. 

ये भी पढ़ें-Death Anniversary के दिन Mahatma Gandhi का अपमान, US में तोड़ी गई मूर्ति

फोर्ट ब्लिस आर्मी पोस्ट के हैं सभी सैनिक

अमेरिकी सेना (US Army) की जानकारी के अनुसार, प्रयोगशाला की जांच में सैनिकों की बॉडी में एथिलीन ग्लाइकॉल (ethylene glycol) का पता चला, जिसे पीकर वे बीमार हो गए और अब अस्पताल में इलाज करा रहे हैं. ethylene glycol को आम तौर पर लोग antifreeze के नाम से जानते हैं जो एक रसायन पदार्थ है. सेना ने बीमार पड़े स्टाफ के नाम उजागर नहीं किए. जानकारी के लिए बता कि फोर्ट ब्लिस सेना के प्रथम बख्तरबंद डिवीजन (Armored Division) का बेस है, जिसका नाम लगभग 17,000 सैनिकों के साथ  Old Ironsides (USS Constitution) है.

LIVE TV




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here