बीजापुर सुकमा के बीच हुई मुठभेड़ में एक महिला कमांडर समेत 12 माओवादी मारे गए हैं.
Bijapur Encounter: सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक महिला माओवादी कमांडर समेत 12 माओवादी नक्सली मारे गए. जबकि 16 से अधिक गंभीर रूप से घायल हैं. मारे गए माओवादियों के शव उनके साथी ट्रैक्टरों में भरकर भाग गए.
पुलिस की ओर से जारी अधिकृत जानकारी के मुताबिक, इस मुठभेड़ में डीआरजी-8, एसटीएस-6, कोबरा-7 और बस्तर बटालियन का 1 जवान शहीद हुए हैं. वहीं मुठभेड़ में 31 जवान घायल हुए हैं. घटना में 13 जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं. गंभीर रूप से घायल जवानों को बेहतर उपचार के लिए एयरलिफ्ट कर रायपुर भेजा गया है. मुठभेड़ के दौरान घायल अन्य को 18 जवानों को उपचार जिला अस्पताल बीजापुर में किया जा रहा है घटना के बाद से कोबरा 210 जवान राकेश्वर सिंह मनहास का लोकेशन नहीं मिल पा रहा है, जिनकी तलाश लगातार जारी है.
सुरक्षाबलों की प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी
पुलिस का कहना है कि सीपीएम माओवादियों द्वारा (PLGA Battalion No 1) ताकतवर गोरिल्ला फोर्स का इस्तेमाल लोगों को डराने के लिए किया जा रहा है. इससे निपटने के लिए PLGA Battalion No 1 के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा रही है. कठिन भौगोलिक परिस्थिति और माओवादियों का कोर क्षेत्र होने के बावजूद अपनी जान की परवाह किए बिना डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा और सीआरपीएफ के जवानों ने लगातार नक्सलियों की मांद में घुसकर प्रभावी कार्रवाई की है और ये जारी रहेगी.रायपुर में घायल जवानों से मिलेंगे CM बघेल
माओवादियों के हमले में घायल हुए जवानों से मिलने CM भूपेश बघेल अस्पताल जाएंगे. नक्सलियों से हुई मुठभेड़ में घायल हुए जवानों को रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां पर 9 जवानों का गहन उपचार चल रहा है.

