14-year-old girl brutally murdered in Uttar Pradeshs Bhadohi district – उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में 14 वर्षीय लड़की की नृशंस हत्या

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में 14 वर्षीय लड़की की नृशंस हत्या

Uttar Pradesh News : भदोही जिले में 14 वर्षीय लड़की की नृशंस हत्या

भदोही:

हाथरस (Hathras) और बुलंदशहर के बाद ताजा घटना भदोही से है, जहां 14 वर्ष की नाबालिग दलित लड़की की सिर कूचकर हत्या की गयी और उसका शव बाजरे के खेत से बरामद हुआ है. लड़की की रेप के बाद हत्या की आशंका पुलिस ने जतायी है. मामला गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के चक राजा राम तिवारीपुर की है, जहां आज दोपहर में बाजरे के खेत से दलित नाबालिग लड़की का शव मिला. जिसकी सिर कूचकर हत्या की गयी है.

यह भी पढ़ें

हाथरस गैंगरेप पर आया उद्धव ठाकरे का रिएक्शन, कहा – ‘ऐसी घटनाएं महाराष्ट्र में…’

घटना की जानकारी होते ही पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया. पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का मुआयना किया और बताया कि 14 वर्षीय लड़की की हत्या के पीछे रेप भी हो सकता है लेकिन जब तक पोस्ट मॉर्टम रिपोर्ट सामने नही आ जाती तब तक पूरी तस्वीर साफ नही हो पाएगी.

अहंकारी सरकार की लाठियां हमें रोक नहीं सकती, हमारा इरादा पक्का है : प्रियंका गांधी वाड्रा

बता दें कि उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के चंदपा थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 सितंबर को 19 साल की एक दलित लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात हुई थी. बीते सोमवार को पीड़िता की दिल्ली के अस्पताल में मंगलवार को मौत हो गई. गैंगरेप पीड़ित की मंगलवार को दिल्‍ली के एक अस्‍पताल में मौत हो गई थी और पुलिस ने रात में ही उसका अंतिम कर दिया. पीड़ित का परिवार भी अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सका. इसके बाद देशभर में लोगों के बीच आक्रोश पैदा हो गया. इस घटना के बाद तमाम दलों के नेता व कार्यकर्ता पीड़िता के परिवार प्रति संवेदना व्यक्त की.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here