कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष Ajay Rai ने राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए विशेष आयोजन का बचाव किया है। कार्यकर्ताओं ने Rahul Gandhi को भगवान परशुराम के स्वरूप में प्रस्तुत किया था और उनका दूध से अभिषेक किया था।इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अजय राय ने कहा, “देखिए, हमारे कार्यकर्ताओं ने उनको सम्मान दिया। जहां भी अत्याचार और अन्याय हो रहा है, वो एक सेवक के रूप में, परशुराम के रूप में, वहां वो फरसा लेकर, संविधान लेकर खड़े हैं। एक-एक कार्यकर्ता उनके साथ खड़ा है।”अजय राय ने कहा कि राहुल गांधी लगातार जनता के मुद्दों को उठा रहे हैं और अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे हैं। इसी भावना के तहत कार्यकर्ताओं ने उन्हें सम्मानित किया है।हालांकि, इस आयोजन को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं और इसे लेकर विभिन्न दलों के बीच बयानबाजी का दौर जारी है।


